5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो पत्नियों के बीच उलझी खैरागढ़ रियासत, राजा देवव्रत की मौत पर मौजूदा पत्नी ने जताया संदेह, कहा तलाक लेकर भी महल पर किया है कब्जा

विभा सिंह ने राजा देवव्रत सिंह की पहली पर षडय़ंत्र करने व बच्चों को बरगलाने का आरोप लगाया है। पदमादेवी राजा देवव्रत सिंह से तलाक ले चुकी हैं। उनके मौत के बाद किस हैसियत से खैरागढ़ में आकर राज महल में रह रही है।

2 min read
Google source verification
दो पत्नियों के बीच उलझी खैरागढ़ रियासत, राजा देवव्रत की मौत पर मौजूदा पत्नी ने जताया संदेह, कहा तलाक लेकर भी महल पर किया है कब्जा

दो पत्नियों के बीच उलझी खैरागढ़ रियासत, राजा देवव्रत की मौत पर मौजूदा पत्नी ने जताया संदेह, कहा तलाक लेकर भी महल पर किया है कब्जा

राजनांदगांव. खैरागढ़ राज परिवार में चल रहा विवाद और गहराता जा रहा है। सोमवार को दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की पुत्री व पुत्र ने प्रेसवार्ता लेकर अपनी सौतली मां और देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह से जान का खतरा बताया था। मंगलवार को विभा सिंह ने प्रेसवार्ता लेकर राजा देवव्रत सिंह की मौत पर संदेह जताते हुए हत्या की बात कही है। विभा सिंह ने राजा देवव्रत की मौत बाद पोस्टमार्टम नहीं करने पर भी सवाल उठाई है। विभा सिंह ने राजा देवव्रत सिंह की पहली पर षडय़ंत्र करने व बच्चों को बरगलाने का आरोप लगाया है। विभा सिंह ने कहा कि पदमादेवी राजा देवव्रत सिंह से तलाक ले चुकी हैं। तो उनके मौत के बाद किस हैसियत से खैरागढ़ में आकर राज महल में रह रही है।

शीट बेल्ट काटकर शव बाहर निकाला
विभा सिंह ने कहा कि ऑडियो वायरल करके राजा साहब और महल की इज्जत खराब की जा रही है। तलाकशुदा पहली पत्नी पदमा सिंह द्वारा उदयपुर महल के ताले तोड़कर अपना ताला लगा दिया गया है। जिसका आवेदन हमारे द्वारा छुईखदान एसडीएम को दिया गया था। उन्होंने कहा कि राजा साहब की मृत्यु के बाद मैंने राजा साहब के दामाद और भाई को बोला कि राजा साहब का पोस्टमार्टम कराया जाए, लेकिन किसी ने नहीं सुना। उनकी बॉडी को शीट बेल्ट कांटकर निकाला गया। इस तरह से कार में मृत्यु होना और उनका पोस्टमार्टम न होना संदेहास्पद लगता है।

Read More: खैरागढ़ की रानी से विधायक के बच्चों और पहली पत्नी ने बताया जान का खतरा, दिवंगत राजा को धमकाने का ऑडियो वायरल ....

खैरागढ़ विधायक स्व. देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह ने घरेलू मामले को लेकर लगे आरोपों पर पलटवार करते कहा कि पहली पत्नी पदमा सिंह बच्चों को बरगला रही है। उन्होंने अपने उपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि देवव्रत के साथ उनका संबंध बहुत ही अच्छा था। विभा सिंह ने कहा कि मेरे बारे में दो दिन पूर्व जो अखबार में प्रकाशित हुआ है उसको मैं नहीं मानती। ऐसी कोई बात नहीं थी। विभा सिंह ने कहा कि इस संबंध में मैं पहले भी एसडीएम छुईखदान और एसपी राजनांदगांव को आवेदन दे चुकी हूं। उन्होंने कहा कि हमको षड्य़ंत्र करके बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हमारे और देवव्रत सिंह के संबंध मधुर रहे हैं। विभा सिंह ने कहा कि ऑडियो क्लीप जो चलाई जा रही है। वो सरासर झूठी है। उन्होंने कहा कि पहले मेरे पति देवव्रत सिंह को मारा गया अब मुझे घर से बाहर निकालने और मारने की कोशिश की जा रही है। इस तरह से रिकार्डिंग बनाना और उसकी मौत के बाद यह सब होना सब रहस्यमयी है।

पदमा सिंह नजायज तरीके से महल में रह रही
विभा ने कहा कि राजा साहब द्वारा मेरे खिलाफ छुईखदान थाना में जो आवेदन दिए थे। उसमें राजा साहब के हस्ताक्षर मिलान नहीं हो रहे हैं। इससे साजिश करना साफ जाहिर हो रहा है। विभा सिंह ने कहा कि राजा साहब की पूर्व पत्नी पदमा देवी सिंह जिनका तलाक हो चुका है। जो नजायज तरीके से 2 माह से कमल विलास पैलेस में रह रही है। उनके पास कोर्ट का कोई आर्डर नहीं है। बच्चों की कस्डटी मेरे पास है। जब से पद्मा देवी महल में रह रही है मुझे धमका रही है। अपने गनमैन से धमकी दिलवाती है कि यहां से चले जाए।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग