2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भेंट-मुलाकात : CM भूपेश बघेल ने चौसेला, गुलगुला भजिया के साथ लाखड़ी भाजी और मुनगा का लिया आनंद, कलेक्टर-एमएलए के अलावा ये नेता रहे साथ

Rajnandgaon news मुख्यमंत्री (CM Bhupesh Baghel ) अर्जुनी में किसान के घर आत्मीय भाव से भोजन के लिए पहुँचे। यहां उनके साथ स्थानीय विधायक के अलावा खैरागढ़ विधायक, कलेक्टर और कई जनप्रतिनिधि भी थे।

2 min read
Google source verification
भेंट-मुलाकात : CM भूपेश बघेल ने चौसेला, गुलगुला भजिया के साथ लाखड़ी भाजी और मुनगा का लिया आनंद, कलेक्टर-एमएलए के अलावा ये नेता रहे साथ

मुख्यमंत्री अर्जुनी में किसान के घर भोजन करते हुए। साथ में अन्य जनप्रतिनिधि

राजनांदगाँव/रायपुर. Rajnandgaon news मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel ) आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में राजनांदगाँव जिले के डोंगरगाँव विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान आमजनों से भेंट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री (CM Bhupesh Baghel ) अर्जुनी पहुँचे। उन्हें दोपहर जब भूख लगी तो आत्मीय भाव से हल्बा आदिवासी किसान दिलीप धनपाल के घर पर भोजन के लिए पहुँचे। जहाँ मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को किसान परिवार की ओर से सबसे पहले ग्रामीण परम्परा अनुसार हाथ-पैर धुलवाकर परघानी किया गया। फिर तिलक लगाकर सस्नेह भोजन के लिए आमंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें : सारी समस्या का हल एक लोटा जल, पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- छत्तीसगढ़ वासी धन्य, जहां भगवान भोलेनाथ स्वयं हुए प्रकट


थाली में परोसे गए ये व्यंजन
भोजन में छत्तीसगढ़ी पकवान चौसेला, ढेढरी, खुरमी, गुलगुला भजिया के साथ व्यंजन में लाखड़ी भाजी, टमाटर चटनी, सिलबट्टा पर पिसी चटनी, जिमीकंद, मुनगा, मिक्स वेज (नवल गोल, गोभी, सेम), करेला, रोटी, चावल और दाल परोसा गया। मुख्यमंत्री ने बड़े चाव से ज़मीन पर बैठकर भोजन किया। मुख्यमंत्री के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक दलेश्वर साहू, विधायक खैरागढ़ यशोदा वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगाँव के अध्यक्ष नवाज़ खान, स्थानीय सरपंच द्रौपती साहू, कलेक्टर राजनांदगाँव डोमन सिंह ने भी भोजन किया।

भेंट मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्राचीन हनुमान और सांई मंदिर में की पूजा अर्चना


लाल बहादुर नगर को दिया नगर पंचायत का दर्जा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel ) शनिवार को अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। वे आज सुबह ही यहां पहुंचे हैं और लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। वे ग्रामीणों से बातचीत करके सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति के बारे में भी अधिक से अधिक जानकारी जुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भेंट मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे डोंगरगांव, मुखिया को अपने बीच देखकर उत्साहित हुए लोग


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel ) लाल बहादुर नगर में आयोजित भेंट-मुलाकात में विकास कार्यों की सौगात दी है। अपने बीच मुख्यमंत्री (CM Bhupesh Baghel ) को पाकर ग्रामीण खुश हैं और वे उनसे लगातार चर्चा और अपनी समस्याओं की जानकारी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भी न केवल समस्याओं को मन से सुन रहे हैं बल्कि उनका तुरंत समाधान भी कर रहे हैं। अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। इसके पहले लाल बहादुर नगर पहुंचने जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री (CM Bhupesh Baghel ) ने दी यह सौगात
1. लाल बहादुर नगर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा।
2. लाल बहादुर नगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।
3. ग्राम आलीवारा में किसान सुविधा केंद्र खोलने की घोषणा।
4. ग्राम आलिवारा में हाईस्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन।
5 मांगी खुटा जलाशय निर्माण और जमारी डायवर्सन क्रमांक 2 के प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी करने की घोषणा।
6. माटेकसा से पिनकापार वृहद पुल निर्माण की घोषणा।

Story Loader