2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भेंट मुलाकात : सीएम भूपेश बघेल पहुंचे डोंगरगढ़, करोड़ों की सौगात देने के साथ लाल बहादुर नगर को दिया नगर पंचायत का दर्जा

Rajnandgaon news मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM Bhupesh Baghel ) शनिवार को अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। वे आज सुबह ही यहां पहुंचे हैं और लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। वे ग्रामीणों से बातचीत करके सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति के बारे में भी अधिक से अधिक जानकारी जुटा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
भेंट मुलाकात : सीएम भूपेश बघेल पहुंचे डोंगरगढ़, करोड़ों की सौगात देने के साथ लाल बहादुर नगर को दिया नगर पंचायत का दर्जा

कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम भूपेश बघेल

Rajnandgaon news मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM Bhupesh Baghel ) शनिवार को अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। वे आज सुबह ही यहां पहुंचे हैं और लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। वे ग्रामीणों से बातचीत करके सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति के बारे में भी अधिक से अधिक जानकारी जुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भेंट मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे डोंगरगांव, मुखिया को अपने बीच देखकर उत्साहित हुए लोग

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM Bhupesh Baghel ) लाल बहादुर नगर में आयोजित भेंट-मुलाकात में विकास कार्यों की सौगात दी है। अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर ग्रामीण खुश हैं और वे उनसे लगातार चर्चा और अपनी समस्याओं की जानकारी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भी न केवल समस्याओं को मन से सुन रहे हैं बल्कि उनका तुरंत समाधान भी कर रहे हैं। अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। इसके पहले लाल बहादुर नगर पहुंचने जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें सारी समस्या का हल एक लोटा जल, पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- छत्तीसगढ़ वासी धन्य, जहां भगवान भोलेनाथ स्वयं हुए प्रकट

मुख्यमंत्री ने दी यह सौगात
1. लाल बहादुर नगर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा।
2. लाल बहादुर नगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।
3. ग्राम आलीवारा में किसान सुविधा केंद्र खोलने की घोषणा।
4. ग्राम आलिवारा में हाईस्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन।
5. मांगी खुटा जलाशय निर्माण और जमारी डायवर्सन क्रमांक 2 के प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी करने की घोषणा।
6. माटेकसा से पिनकापार वृहद पुल निर्माण की घोषणा।

Story Loader