5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए ग्राम पंचायत बने 6 वर्ष बीते पर गांवमें अब तक नहीं बन पाया राशन दुकान भवन

राशन दुकान भवन निर्माण के लिए जगह चिन्हित कर भूल गया पंचायत

2 min read
Google source verification
ajmer

ajmer

राजनांदगांव / सड़क चिरचारी. पंचायती राज में ग्राम पंचायत रानीतालाब में राशन दुकान बनाने भूल गया है पंचायत। छुरिया जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत रानीतालाब में बड़ी विडंबना की बात है कि अभी तक राशन दुकान (उचित मूल्य की दुकान) भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। ग्राम पंचायत बने 6 वर्ष बीतने के बाद भी नहीं बन पाया है जबकि नवीन ग्राम पंचायत बनने के बाद अति आवश्यक राशन दुकान को अभी तक बनाया जाना था। पूर्व में ग्राम पंचायत पाटेकोहरा के आश्रित ग्राम में आता था। रानीतालाब, कुबराडीह, सड़क बंजारी, पाटेकोहरा में उचित मूल्य की दुकान से राशन दिया जाता था। जैसे ही कुबराडीह, सड़क बंजारी के पंचायत मुख्यालय रानीतालाब को 2015 पंचायत चुनाव में नवीन ग्राम पंचायत के रूप में गठन हुआ है तब से उचित मूल्य की दुकान का संचालन ग्राम के सतनाम मंगल भवन में संचालित किया जा रहा है।

गांव के मंगल भवन में हो संचालित हो रहा राशन वितरण
ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम पंचायत का नवनिर्माण होने के बाद तत्काल में उचित मूल्य की दुकान का निर्माण नहीं होने के कारण ग्राम के सतनाम मंगल भवन में 3 माह में नवीन भवन निर्माण होने तक राशन दुकान संचालित करने दिया गया था। लेकिन 6 वर्ष बीतने बाद भी पंचायत प्रतिनिधियों ने लापरवाही के चलते नवीन भवन निर्माण का सुध नहीं लिया गया है। वहीं संचालित राशन दुकान मंगल भवन की रंग रोगन, दरवाजा खिड़की में पेंट नहीं कराया गया है। वहीं टूट रहे दरवाजे पर टीन टप्पर लगा दिया गया है। इस प्रकार की कार्यों में भी पंचायत द्वारा अनदेखी किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत रानीतलाब में इस प्रकार घोर लापरवाही बरती जा रही है जिसे संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द नया भवन निर्माण कराकर उचित मूल्य की दुकान को स्थानांतरित किया जाना चाहिए। वहीं इस प्रकार की घोर लापरवाही बरतने वालों के ऊपर जांच कर उचित कार्रवाई किया जाना चाहिए।

सचिव से जानकारी मांगने पर दे रहे गोलमोल जवाब
उपसरपंच ग्राम पंचायत रानीतालाब, रामकुमार नेताम ने कहा कि हम सभी पंचगण नए है। कोरोना वायरस के चलते पंचायत मिटिंग नहीं हो पा रहा है। एक पंचायत मिटिंग में पुराने कार्यकाल की जानकारी मांगने पर पंचायत सचिव के द्वारा गोल-मटोल जवाब दिया जा रहा है। बताया जा रहा है।पंचायत भवन में पुराने कार्यकाल का कोई भी दस्तावेज मौजूद नहीं है।