6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबागढ़ चौकी बीईओ और प्राचार्य को नोटिस जारी, जवाब नहीं मिलने पर होगी विभागीय कार्रवाई …

सीएए व एनआरसी के समर्थन में बच्चों ने निकाली रैली

less than 1 minute read
Google source verification
Notice issued to Ambagar Chowki BEO and Principal, departmental action will be taken if no reply is received ...

अंबागढ़ चौकी बीईओ और प्राचार्य को नोटिस जारी, जवाब नहीं मिलने पर होगी विभागीय कार्रवाई ...

राजनांदगांव. जिले के अंबागढ़ चौकी में 28 फरवरी को स्कूली बच्चों को बुलाकर सीएए और एनआरसी के समर्थन में रैली निकालना स्कूल प्रबंधन को महंगा पड़ गया है। इस मामले में डीईओ एचआर सोम ने अंबागढ़ चौकी के बीईओ व प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब आने के बाद उन पर विभागीय कार्रवाई होगी। इस मामले के बाद डीईओ ने सख्ती दिखाते हुए सभी स्कूलों के प्राचार्यों को विभागीय अधिकारियों की अनुमति बिना किसी भी प्रकार की रैली नहीं निकालने की सख्त हिदायद दी है। यदि इसके बाद भी लापरवाही सामने आती है, तो सीधे कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि अंबागढ़ चौकी में स्कूली बच्चों द्वारा २८ फरवरी को सीएए व एनआरसी के समर्थन में रैली निकाली गई थी। मामले की शिकायत करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग रखी गई थी। किसके अनुमति से रैली निकाली। परीक्षा के समय बच्चों को राजनीतिक रैली में क्यों झोंका गया। जबकि राज्य सरकार इसका विरोध कर रही है।

अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को भेजा जाएगा

रैली की अनुमति किसने दी। यह जांच का विषय है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने शिकायत मिलने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब आने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को भेजा जाएगा।