2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KBC के हॉट सीट पर बैठीं छत्तीसगढ़ की पद्मश्री फुलवासन, कर्मवीर सेगमेंट में अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने दिया साथ

KBC karamveer episode: फुलवासन के शो का प्रसारण 23 अक्टूबर शुक्रवार को किया जाएगा। हॉट सीट पर फुलवासन का साथ प्रसिद्ध अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने दिया है और इस शो में फुलवासन ने अच्छी खासी रकम जीती है।

2 min read
Google source verification
KBC के हॉट सीट पर बैठीं छत्तीसगढ़ की पद्मश्री फुलवासन, कर्मवीर सेगमेंट में अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने दिया साथ

KBC के हॉट सीट पर बैठीं छत्तीसगढ़ की पद्मश्री फुलवासन, कर्मवीर सेगमेंट में अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने दिया साथ

राजनांदगांव. महिला सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ के साथ ही देश में नाम कमाने वाली राजनांदगांव जिले के सुकुलदैहान की पद्मश्री फुलवासन बाई यादव ने टेलीविजन के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में शूटिंग पूरी कर ली है। फुलवासन के शो का प्रसारण 23 अक्टूबर शुक्रवार को किया जाएगा। हॉट सीट पर फुलवासन का साथ प्रसिद्ध अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने दिया है और इस शो में फुलवासन ने अच्छी खासी रकम जीती है।

Read more: विलुप्त होते कोदो चावल को देशभर में पहचान दिलाने वाली ये है छत्तीसगढ़ की सेवती, आइडिया ऐसा कि मिला राष्ट्रीय पुरस्कार....

कर्मवीर सेगमेंट में किया आमंत्रित
हिन्दी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति शो के प्रस्तोता हैं और राजनांदगांव की पद्मश्री फुलवासन बाई को इस शो के कर्मवीर सेगमेंट में आमंत्रित किया गया था। हाल ही में इस शो की शूटिंग मुंबई में हुई है और इस शो में फुलवासन ने अमिताभ के सामने हॉट सीट पर बैठकर उनके सवालों का जवाब दिया है। जानकारी के अनुसार पूरा कार्यक्रम अच्छा हुआ है और फुलवासन ने अच्छी खासी रकम जीती है। हालांकि जीती हुई रकम को लेकर खुलासा 23 अक्टूबर को शो के प्रसारण के साथ ही होगा।

वीडियो काल में मिली पूर्व आईएएस की मदद
कौन बनेगा करोड़पति के कर्मवीर सेगमेंट में पद्मश्री फुलवासन का साथ प्रसिद्ध अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने दिया। दोनों ने मिलकर अमिताभ बच्चन के कई सवालों का सही जवाब दिया और रकम जीती। इस शो में प्रतिभागियों को अमिताभ बच्चन कुल 4 लाइफ-लाइन देते हैं। इसी में एक लाइफ-लाइन वीडियो काल में एक सवाल के जवाब के लिए फुलवासन ने छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत आईएएस दिनेश श्रीवास्तव की मदद ली और उन्होंने सही जवाब देकर फुलवासन को रकम जीतने में मदद की।

महिला सशक्तिकरण को लेकर हुई बात
पद्मश्री फुलवासन यादव की मुंबई में अमिताभ बच्चन के साथ शो की शूटिंग बहुत अच्छी रही। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके द्वारा और छत्तीसगढ़ में जो काम हो रहा है, उसे लेकर केबीसी के कर्मवीर शो में काफी सारी बातें हुईं। फुलवासन अपने जीवनकाल में पुरस्कार के रुप में मिली धनराशि का उपयोग समाज के कल्याण में खर्च करती आई हैं और केबीसी में जीती राशि भी इसी तरह के कामों में उपयोग में आएगी।

Story Loader