3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागरमाला योजना के तहत टेड़ेसरा से विशाखापटनम पोर्ट तक सिक्स लेन बनाने की योजना

राजनांदगांव जिले के टेड़ेसरा से विशाखापटनम पोर्ट तक सिक्स लेन रोड बन रही है, इससे रायपुर एयरपोर्ट 32 मिनट में, आरंग 1 घंटा 32 मिनट, विशाखापत्तनम मात्र 8 घंटे में पहुंच सकेंगे। आगे ओडि़शा सीधे राजनंदगांव से जुड़ेगा.आने वाले दिनों में इसके निर्माण का काम पूरा होने पर क्षेत्र का चतुर्दिक औद्योगिक विकास होगा। ऐसा होने से क्षेत्र में रोजगार के असीम अवसर बढ़ेंगे और राज्य व स्थानीय स्तर पर अधिक बेहतर ढंग से कल-कारखाने शुरू होंगे।

2 min read
Google source verification
सागरमाला योजना के तहत टेड़ेसरा से विशाखापटनम पोर्ट तक सिक्स लेन बनाने की योजना

चेंबर आफ कामर्स ने एसपी से की मुलाकात, जताया आभार

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स (उद्योग चेंबर) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौबे के साथ राजनांदगांव में जिला औद्योगिक क्षेत्र पर विस्तार से चर्चा की गई एवं नई औद्योगिक इकाई गठन को लेकर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा जाएगा इस पर आगे की रणनीति बनाई गई। चौबे ने बताया कि आने वाला समय जिले के व्यवसायी एवं उधमियों का है, क्योंकि भारत सरकार की एक अति महत्वपूर्ण सागरमाला योजना जो कि राजनांदगांव जिले के टेड़ेसरा से विशाखापटनम पोर्ट तक सिक्स लेन रोड बन रही है, इससे रायपुर एयरपोर्ट मात्र 32 मिनट में, आरंग 1 घंटा 32 मिनट, विशाखापत्तनम मात्र 8 घंटे में पहुंच सकेंगे। आगे ओडि़शा सीधे राजनंदगांव से जुड़ेगा इससे आने वाले समय में अगर सोमनी, टेड़ेसरा में होलसेल मंडी शुरू करके जिले के व्यापारी एवं उधोगपति ओडि़शा तथा आंध्रप्रदेश में आसानी से माल बिक्री कर सकेंगे।
भूमि अधिग्रहण अंतिम दौर में
साथ ही पोर्ट से जुडऩे के लिए आसन मार्ग उपलब्ध होने से जिले में Export की असीम संभावनाएं होगी। इसके लिए खिलौना पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क आदि शुरू किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण अब अंतिम चरण में है। टेंडर अडाणी को जारी किया जा चुका है एवं विशाखापटनम पोर्ट से ओडि़शा बॉर्डर तक की रोड का निमार्ण किया जा चुका है। इस दौरान प्रदेश मंत्री राजा माखीजा, राजनांदगांव जिला संरक्षक गुरमुखदास वाधवा जिला सलाहकार कोमल सिंह राजपूत ने संजय चौबे से भेंटकर बैंक की स्कीमों के लिए व्यापारी हित में सेमिनार करने कहा।

चेंबर आफ कामर्स ने एसपी से की मुलाकात
राजनांदगांव. लालबाग निवासी व्यवसायी पर लूट की नीयत से हत्या का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों के पकड़े जाने से व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस सम्बंध में चेम्बर आफ कामर्स के प्रदेश मंत्री राजा माखीजा, जिला अध्यक्ष शरद अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सूरज खंडेलवाल सहित जिला संरक्षक गुरमुखदास वाधवा,जिला सलाहकार रूबी गरचा, जिला उपाध्याक्ष संजय तेजवानी आदि ने व्यापारी संजय गनशानी से लूट की नीयत से हत्या करने के प्रयास करने वाले आरोपियों के पकड़े जाने से हर्ष व्यक्त किया।

Story Loader