3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखोली ओवरब्रिज के पास हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा, 6 हुए गिरफ्तार तो 6 है अब तक फरार …

तीन बार रेकी के बाद मोटर साइकिल से ग्रुप में पहुंच कर किया हमला और दोनों को उतारा मौत के घाट

2 min read
Google source verification
Police revealed the double murder of Lakholi Overbridge in 8 hours, 6 arrested, 6 still absconding ...

लखोली ओवरब्रिज के पास हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा, 6 हुए गिरफ्तार तो 6 है अब तक फरार ...

राजनांदगांव. बायपास रोड में हुए दो युवकों के हत्या मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। आपसी रंजिश के चलते दर्जनभर आरोपियों द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों द्वारा मृतकों पर हमला करने 3 बार रेकी किया गया। जब दोनो मृतक ओवरब्रिज के पास शांत जगह में बैठे थे। इस दौरान सभी आरोपी ग्रुप बना कर हथियार से लैस होकर मोटर साइ्किल से मौके पर पहुंचे और मृतकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दोनो को मौत के घाट उतार कर मौके से फरार हो गए।

बायपास रोड लखोली में ओवरब्रिज के नीचे बुधवार लखोली निवासी निगरानी बदमाश 35 वर्षीय राजू उर्फ नयन साहू और राजेश साहू की अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या की गई थी। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी. पुलिस ने 8 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया। हत्या के मामले में 6 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 6 आरोपियों की तालश जारी है।

नवंबर माह में दोनो के बीच हुआ था लड़ाई

एसपी बीएस ध्रुव ने मामले का खुलासा करते हुए प्रेसवार्ता में बताया कि मृतक राजू उर्फ नयन साहू निगरानी बदमाश था और तड़पार की सजा काट रहा था। राजू का राहूल नगर लखोली निवासी भानू मरकाम पिता गोपाल मरकाम के साथ आपसी रंजिश था। उन्होने बताया कि नवम्बर माह में दोनों के बीच लड़ाई व मारपीट भी हुई थी। इसके बाद से आरोपी भानू मरकाम राजू उर्फ नयन की हत्या करने के फिराक में था और मौके ढूंढ रहा था। उन्होने बताया कि भानू मरकाम राजू की हत्या करने अपने दोस्तों को साथ में मिलाया।

हथियार से लैस हो कर पहुंचे थे

बुधवार को सभी आरोपी राजू के तलाश में थे और उसके मोहल्ला से बाहर होने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान आरोपी 3 बार रेकी किए और शाम 6 बजे के करीब राजू नयन अपने दोस्त राजेश साहू के साथ बायपास रोड में ओवरब्रिज के पास बैठे। इस दौरान सभी आरोपी चार अलग अलग मोटर साइकिल में हथियार से लैस होकर पहुंचे। मौके पर पहुंचते ही भानू मरकाम व उसके दोस्तों ने राजू नयन व राजेश पर राड, डंडा, चाकू और बेसबाल स्टीक से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला से राजू नयन व राजेश नीचे जमीन पर गिर गए। इस दौरान आरोपी भानू व करण मरकाम ने दोनों के सिर को पत्थर से कुचल दिया और मौके से फरार हो गए।

6 गिरफ्तार 6 की तलाश जारी

एसपी ध्रुव ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी भानू मरकाम पिता ने पूछताछ में कहा कि उसका मृतक राजू नयन एवं राजेश साहू के साथ पुराने झगड़ा को लेकर बदला लेने की भावना से अपने अन्य साथी करण मरकाम पिता चमरू मरकाम राहूल नगर लखोली, विक्की मरकाम पिता गोपाल मरकाम लखोली, दीपेश ढीमर पिता शिवप्रसाद ढीमर पुराना गंज चौक, यशवंत यादव पिता संतराम लखोली, लोकेश ढीमर पिता राजेन्द्र ढीमर, योगेश निर्मलकर, राजा,भुवनेश्वर साहू, सर्वेश्वर दास साहू, यशवंत यादव पुरूषोत्तम साहू शामिल थे। इसमें भानू मरकाम करण मरकाम, विक्की मरकाम, दीपेश ढीमर, यशवंत यादव और लोकेश ढीमर पुलिस गिरफ्त में है। वहीं 6 की तलाश जारी है। मामले को सुलझाने में कोतवाली टीआई विरेन्द्र चतुर्वेदी, भोला सिंह प्रभारी तकनीकी शाखा, प्रआर बसंतराव, चन्द्रेश सिन्हा, आर विभाष सिंह राजपूत, आदित्य सिंह राजपूत, हेमन्त साहू, अखिलेष साहू सहित अन्य शामिल थे।

Story Loader