
मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां प्रारंभ ...
राजनांदगांव. मानव सेवा व जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बर्फानी सेवाश्रम समिति बर्फानी दादा के मार्गदर्शन में संस्था द्वारा संचालित गर्भगृह में विराजमान मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ बर्फानी आश्रम में हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्र 25 मार्च से 2 अप्रैल 2020 तक हवन, पूजन एवं धार्मिक, रचनात्मक मानव सेवा के अलावा श्रद्धा भक्तिपूर्ण कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित है। देशभर से हजारों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु भक्तगण, माता के दर्शन व अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित होने व दर्शन लाभ लेने बर्फानी आश्रम पहुंचेंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना ज्योति कलश भी प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा 'गन्नू' ने बताया कि सारे देश में मनाए जाने वाले मां भगवती के साधना व भक्ति का महापर्व चैत्र नवरात्रि पर्व बर्फानी आश्रम स्थित मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ में भी 25 मार्च से 2 अप्रैल तक मनाया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन माता के विशेष भजनों के अलावा आरती पूजन का कार्यक्रम भी आयोजित है। हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि प्रतिप्रदा एकम 25 मार्च को अविभाज्य मुहूर्त दोपहर 11.36 से 12.24 के मध्य गौरी गणेश नवग्रह स्थापना, गुरु पूजन, के पश्चात माई ज्योत व गुरु ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ ही माता व भोलेनाथ की आरती उतारी जाएगी।
ये होंगे कार्यक्रम
उसके बाद मनोकामना ज्योति कलश रखने वाले श्रद्धालु भक्तजन अपने अपने ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करेंगे यह क्रम रात्रि 10 बजे तक चलेगा। 29 मार्च को नवरात्रि की पंचमी के अवसर पर मां पाताल भैरवी सहित मां राज राजेश्वरी, त्रिपुर सुंदरी, दस महाविद्या, भगवान पातालेश्वर महादेव सहित द्वादश ज्योतिर्लिंगों, हनुमान, गणेश व भैरव बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। माता के दरबार में यंत्र पर आधारित यज्ञ शाला में महाअष्टमी हवन 1 अप्रैल को संध्या 5 बजे से प्रारंभ होगा। 2 अप्रैल को पडऩे वाली रामनवमी के अवसर पर सुबह 9 बजे से कुवारी कन्या भोजन, 10 बजे से माता की विशेष महाआरती तत्पश्चात सेवा जस गीतों के साथ ही माता की ज्योत ज्वांरा का विसर्जन किया जाएगा।
तैयारियां की जा रही है
इस आयोजन को लेकर संस्था के अध्यक्ष राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा 'गन्नूÓ, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महंत गोविंद दास, गुरुचरण सिंह छाबड़ा, महेन्द्र लुनिया, दामोदर अग्रवाल, बलविंदर सिंह भाटिया, संजय खंडेलवाल, कुलबीर छाबड़ा, मनीष परमार सहित अन्य सदस्यगण तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। संस्था ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर निगम से भी सहयोग मांगा जा रहा है। इसके अलावा हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाने की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारियां भी समिति द्वारा की जा रही है।
Updated on:
15 Mar 2020 08:12 pm
Published on:
15 Mar 2020 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
