25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार का कहर, सर्विस लेन पर ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

शहर के सर्विस लेन पर पोस्ट आफिस के पास शुक्रवार को एक ट्रक चालक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को रौंद दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 16 Dec 2017, 12:19 PM IST

patrika

राजनांदगांव. शहर के सर्विस लेन पर पोस्ट आफिस के पास शुक्रवार को एक ट्रक चालक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को रौंद दिया। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रुप से घायल हैं। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर के सर्विस लेन किनारे हर जगह अवैध रुप से दुकानों का संचालन हो रहा है। किनारे में दुकान होने से सर्विस लेन में ही वाहनों की पार्किग हो रही है। इसकी वजह से यातायात का दबाव होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हंै। बावजूद इसके यातायात विभाग दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।

घुमका निवासी है मृतक व घायल
पुलिस के अनुसार घुमका निवासी 52 वर्षीय कामता प्रसाद निर्मलकर अपने पुत्र कार्तिक व भाई शिवबालक के साथ स्कूटी में सवार होकर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने कन्हारपुरी आया हुआ था। वापस लौटते समय शहर के पोस्ट आफिस चौक के पास सर्विस लेन में ट्रक क्रमांक सीजी 07 सी 6717 के चालक अमरसिंग मलखान ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते स्कूटी सवारों को रौंद दिया।

घटना में कामता निर्मलकर की मौके पर मौत हो गई। वहीं मृतक के पुत्र भाई 60 वर्षीय शिवबालक व पुत्र कार्तिक को चोटें आई है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सर्विस लेन के दूसरी छोर में गुरुनानक चौक के पास गणेश मंदिर के सामने दो भोजनालय संचालित हो रहा है। यहां पर सर्विसलेन में ही बेतरतीब तरीके से वाहन पार्किग रहता है। जिससे यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की संभावना है।

इसी छोर में भगत सिंह चौक के पास सर्विस लेन से सटे हुए जलाराम फास्ट फुड दुकान है। यहां पर भी सर्विसलेन में हमेशा वाहनों का पार्किग रहती है। तीन दिन पहले कार चालक ने यहां पर बाइक सवार को चपेट में ले लिया था। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी सर्विसलेन किनारे दुकानदारों का कब्जा है। बावजूद इसके यातायात विभाग दुकानदारों की मनमानी पर रोक नहीं लगा पा रहा है।

सर्विसलेन में रामदरबार से भदौरिया चौक तक जगह-जगह अवैध रुप से दुकानें संचालित हो रही हैं। दुकानों के सामने वाहन पार्किग होने से दुर्घटनाएं हो रही है। पोस्ट आफिस के पास ही तीन से चार चाय की दुकान व पान ठेला संचालित हो रहा है। वहीं इसके कुछ दूरी में जलाराम मिष्ठान भंडार है। यहां पर सर्विस लेन में हमेशा वाहन पार्किग रहता है। पार्किंग की वजह से यहां पर आए दिन दुर्घटना की शिकायत सामने आती है। वहीं इसके आगे आलू प्याज की दुकान है। यहां पर हमेशा भारी वाहनों में लोडिंग अनलोडिंग का काम चलता है।

सर्विस लेन में दोनों छोर भारी वाहनों की बेखौफ आवाजाही हो रही है। कुछ समय पहले सर्विसलेन पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। लेकिन यातायात विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं करने से सर्विसलेन में भारी वाहन दौड़ रहे हैं और दुर्घटना होने पर लोगों की जान जा रही है। इससे पहले भी सर्विसलेन में नया बस स्टैंड के पास दो अलग-अलग घटना में बाइक सवार एक युवक व स्कूटी सवार एक महिला की भारी वाहन के चपेट में आने से मौत हुई थी।