11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल में राजहरा वासियों को मिलेगी 100 बिस्तर अस्पताल की सौगात, इन सुविधाओं से रहेगा लैस

भिलाई इस्पात संयंत्र ने पने पूर्व में संचालित बीएसपी हाई स्कूल क्रमांक तीन की पांच एकड़ जमीन को विधिवत रजिस्ट्री कर शासन को सौंप दिया है।

2 min read
Google source verification

बालोद

image

Dakshi Sahu

Dec 16, 2017

patrika

बालोद/दल्लीराजहरा. नगरवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग 100 बिस्तर अस्पताल अब जाकर आकार लेगा। इसके लिए भिलाई इस्पात संयंत्र ने पने पूर्व में संचालित बीएसपी हाई स्कूल क्रमांक तीन की पांच एकड़ जमीन को विधिवत रजिस्ट्री कर शासन को सौंप दिया है। इसके लिए 13 दिसंबर 2012 को शासन की ओर से जिला कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर एवं बीएसपी की ओर से एजीएम माइंस एसके मिश्रा ने अपने हस्ताक्षर किए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 10 वर्ष पूर्व अयस्क नगरी दल्लीराजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल निर्माण की घोषणा तो कर दी गई थी, परंतु शासकीय जमीन के अभाव मेंं इसके निर्माण को लेकर बाधाएं उत्पन्न हो रही थी, जो अब दूर हो गई है। संयंत्र द्वारा राजहरा माइंस में पूर्व में संचालित बीएसपी हाई स्कूल की जमीन को विधिवत रजिस्ट्री कर शासन को सौंप दिया है।

पालिका परिषद् के पास स्वयं की जमीन नहीं होने के कारण यहां विभिन्न विकास कार्यों में बाधाएं सामने आ जाती है। इसके लिए सभी संगठनों ने एकता दिखाई। तो स्कूल क्रमांक तीन की खाली पड़ी 2.04 हेक्टेयर अर्थात पांच एकड़ की जमीन को शासन को नि:शुल्क विधिवत रूप से हस्तांतरित कर दिया है।

निजी अस्पताल का सहारा
लगभग 45 हजार की आबादी वाले इस नगर मेें एक भी शासकीय अस्पताल नहीं होने के कारण यहां के लोगों को मजबूरन निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ती है। चूंकि लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा माइंस क्षेत्र होने के कारण यहां मजदूरों की संख्या ज्यादा है ऐसे में शासकीय अस्पताल नहीं होने के कारण गरीब तबके के मजदूरों को निजी अस्पतालों में जाकर महंगा इलाज कराना पड़ता है। नगर में 100 बिस्तर अस्पताल से मजदूरों को राहत मिल सकेगी।

इस अस्पताल के निर्माण होने से राजहरा नगर के साथ साथ आदिवासी विकासखंड डौंडी के अनेक ग्राम की जनता को सस्ती और अच्छी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल पायेगा। इस क्षेत्र के लोगों को दूरस्थ शहर जैसे दुर्ग , रायपुर ,भिलाई,नागपुर आदि के अस्पतालों में जाकर ईलाज कराने के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आदिवासी अंचल में ही उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो जाने से गरीब आदिवासियों को अपने इलाज के लिए पहले की तरह आर्थिक रूप से जूझना नहीं पड़ेगा।

पिछले 20 वर्षों से नगर के विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, श्रमिक यूनियनों एवं नगर पालिका के जन प्रतिनिधियों द्वारा समय समय पर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, सांसद, विधायक, कलक्टर को मांगपत्र सौंपकर उनसे नगर मेंं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए उनसे चर्चा करते रहे। लगभग 10 वर्ष पूर्व अपने विकास यात्रा के दौरान सीएम ने राजहरा वासियों को 100 बिस्तर अस्पताल की सुविधा मुहैया कराने की घोषणा की थी।

बीएसपी व सीएम की पहल का स्वागत : नपा अध्यक्ष
इस संबंध मेंं नगर पालिका अध्यक्ष कांशीराम निषाद ने कहा नगर में 100 बिस्तर अस्पताल निर्माण के लिए प्रदेश सरकार से अनेकों बार मांग की गई थी वहीं बीएसपी के आला अधिकारियों से भेंटकर अस्पताल निर्माण के लिए जमीन की मांग की गई थी।

इसके लिए हम बीएसपी प्रबंधन के प्रति आभार जताते हैं एवं मुख्यमंत्री से आग्रह करते हैं कि वे इसी बजट सत्र में अस्पताल निर्माण को शामिल करें। भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद वाधवानी ने कहा मुख्यमंत्री ने जनता के सामने जो घोषणा की थी उसे अमल में लाए। उन्होंने इसके लिए प्रयास करने सांसद विक्रम उसेंडी के प्रति भी आभार व्यक्त किया।