
Rajnandgaon Murder News: मोहारा चौकी क्षेत्र के कोपेनवागांव में डबल मर्डर और डकैती के आरोपी रहे शेष नारायण वर्मा की होली त्यौहार की रात को अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। शेष नारायण की हत्या उसके ही पुत्र 22 वर्षीय डोमेश कुमार वर्मा ने की है। हत्या की वजह पिता के द्वारा घर में आए दिन विवाद को बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी पुत्र डोमेश कुमार को धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
26 मार्च की सुबह कोपेनवागांव निवासी 48 वर्षीय शेष नारायण वर्मा की लाश गांव के कचरा संग्रहण केन्द्र के पास खून से लथपथ हालत में मिली थी। अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक पर कुल्हाड़ी से हमलाकर मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी।
परिजनों और गांव वालों को देता था धमकी
मामले का प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए एएसपी राहुलदेव शर्मा ने बताया कि मृतक शेष नारायण वर्मा पूर्व में गातापार थाना क्षेत्र के मुढ़ीपार में जैन परिवार के घर हुए डकैती, एक बुजुर्ग और बच्ची की हत्या में शामिल था। इस मामले में शेष नारायण 8 साल की सजा काटकर जेल से बाहर आया था। एएसपी शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पुत्र डोमेश कुमार ने बताया कि उसका पिता ग्रामीणों व घर वालों को भी हत्या के मामले में जेल से आने का हवाला देकर मारने की धमकी देता था और घर में उससे व उसकी मां के साथ विवाद कर मारपीट करता था। होली त्योहार के दिन भी पिता और पुत्र में विवाद हुआ था।
वारदात के बाद पुलिस से बचने बीमार होने का बहाना कर रहा था आरोपी
विवाद के बाद आरोपी पुत्र डोमेश कुमार ने अपने पिता को मारने का प्लान बनाया। होली के दिन आरोपी का मामा लालचंद जब घर आया था तब शराब पीने की बात को लेकर फिर पिता व पुत्र में वाद विवाद हुआ।
इस दौरान मृतक शेष नारायण ने अपने मामा लालचंद को उसके घर छोड़कर आने के बाद मजा चखाने की बात कहते अपने मामा को छोड़ने चले गया। पुत्र डोमेश कुमार वर्मा द्वारा पिता की बार-बार धमकी से आक्रोशित होकर अपने पिता की हत्या करने घर में रखे कुल्हाड़ी लेकर तालाब पुल के पास छिपकर अपने पिता का इंतजार कर रहा था।
रात करीब 9 बजे पिता शेष नारायण वापस आया तो अपने पास रखे टंगिया से आरोपी पुत्र डोमेश कुमार ने प्राण घातक हमला अपने पिता की हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर पहुंचा और हार्ट अटैक आने का नाटक कर खैरागढ़ के अस्पताल में भर्ती हो गया था। पुलिस आरोपी पुत्र डोमेश कुमार को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है।
Published on:
29 Mar 2024 03:20 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
