
समाज कल्याण विभाग के लिपिक की घर में मिली संदिग्ध परिस्थिति में लाश, बेटे के साथ रहता था अकेले, शरीर पर चोट के निशान
राजनांदगांव. जिला कार्यालय में समाज कल्याण विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना सामने आई है। कर्मचारी ने आत्महत्या की है या हत्या है पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। घटना की खबर के बाद कोतवाली टीआई अलेक्जेंडर किरो और अन्य जांच टीम कमरे में पहुंचे, पुलिस ने आशंका जाहिर करते कहा कि मौत की वजह जानने के लिए फोरेंसिंक टीम की मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक कर्मचारी के मुंह से खून निकला है। वहीं कुछ जगहों पर चोट के निशान भी मिले हैं।
पुत्र के साथ रहता था, पत्नी रहती थी दूसरी जगह
मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टोरेट में समाज कल्याण विभाग के दफ्तर में सहायक ग्रेड 3 गजेन्द्र सिंह पदस्थ थे। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रुप से परेशान थे। मंगलवार सुबह पुलिस को मौत की खबर मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरु कर दी।
पत्नी दो बच्चों के साथ रहती है किराए के मकान में
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने बेटे नवीन शुक्ला के साथ रहता था। उसकी पत्नी और दो बच्चे तुलसीपुर में किराए के मकान ने निवासरत है। इस संबंध में कोतवाली टीआई अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि कर्मचारी की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। पुलिस हर एंगेल से जांच में जुटी है। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस विवेचना में जुटी है।
युवक ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात
राजनांदगांव के घुमका थाना अंतर्गत ग्राम कलडबरी में सोमवार की रात्रि लगभग एक बजे संतोष यदु के पुत्र नीतीश यदु (19) ने घर के छत में लगे हुक में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकरी तब हुई जब देर रात उसकी मां नींद से जागी तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद पाया, इसके बाद कमरे की खिडक़ी खोलकर देखा तो उसी के सामने अपने पुत्र नीतीश कुमार को फंदे में झूलता पाया। पड़ोस में मोबाइल कर बाहर का दरवाजा खोला गया और परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। सुबह कोटवार के माध्यम से घुमका थाना में जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच पंचनामा बाद शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। घटना के पीछे कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। मार्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।
अंजोरा बाइपास में अज्ञात शव मिला
टेड़ेसरा जीई रोड अंजोरा बाइपास रोड किनारे अज्ञात शव मिला है। सोमनी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। शव को पीएम के लिए मरच्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस के बताए अनुसार युवक का उम्र लगभग 35 वर्ष है, जिसकी लंबाई 5 फीट 3 इंच रंग काला है।
Published on:
22 Dec 2021 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
