
पढ़ाई तुंहर दुवार के तहत विकासखंड स्तरीय हुआ आयोजन
राजनांदगांव / अंबागढ़ चौकी / बांधा बाजार. छत्तीसगढ़ शासन की शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ाई तुंहर दुवार योजना के तहत गुरु तुझे सलाम कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई है। जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों और पालकों को अपने जीवन के अहा मोमेंट्स को व्यक्त करना था, जिसने उनके जीवन को एक नई दिशा प्रदान की। इसी के तहत अंबागढ़ चौकी विकासखंड में 11 जून को सभी 14 संकुलों में संकुल स्तरीय शिक्षकों के लिए अहा मोमेंट्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें से चयनित शिक्षकों के लिए 13 जून को विकासखंड स्तरीय अहा मोमेंट्स कार्यक्रम विकासखंड में आयोजित किया गया।
विभिन्न स्कूलों के चयनित शिक्षकों ने अनुभव किया साझा
कार्यक्रम में विभिन्न संकुलों के 20 चयनित शिक्षकों ने अपने जीवन के अहा मोमेंट्स को ऑनलाइन वेबैक्स मीटिंग ऐप के माध्यम से व्यक्त किया। विचार व्यक्त करने वाले शिक्षकों में आरबी सिंह, माहिर सिद्दीकी, अनुसूया चंद्रवंशी, रश्मि चौरे, अलका बिन्नी लाल, रविंद्र दुबे, महेंद्र चंदेले, रवि कुमार यादव, नेहा खंडेलवाल, राजेश्वर साहू, शगुन लाल उके, कमलेश धावड़े, खिलेश्वर दास वैष्णव, सुखराम खोब्रागढ़े आदि शामिल थे। सभी ने अपने जीवन के एक महत्वपूर्ण घटना को अहा मोमेंट्स के रूप में व्यक्त किया जिसने उनको जीवन में सफलता प्रदान करने मैं महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कार्यक्रम विकासखंड नोडल अधिकारी एसके धीवर, सहायक नोडल अधिकारी रुपेश तिवारी तथा विकासखंड के समस्त संकुल समन्वयकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विकासखंड से चयनित शिक्षक जिले में आगामी 16 जून को विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गुरुओं ने साझा किया अहा क्षण
गंडई पंडरिया. छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांशी योजना पढ़ाई तुंहर दुआर का गंडई संकुल में सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। संचालन पश्चात शिक्षक, पालक एवं बालक के बीच सुदृढ़ संबंध के लिए गुरु तुझे सलाम कैम्पेन की सफलता के लिए जिला एवं विकासखंड के निर्देशानुसार कल शनिवार को गंडई संकुल के 95 शिक्षकों का वर्चुअल क्लास के माध्यम से अपने जीवन के अहाक्षण पर चर्चा किया किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बारी-बारी से अपने अहा क्षण को यादकर उसी में लीन हो गए। उक्त मीटिंग में विकासखंड शिक्षाधिकारी कोसरे, बीओ वंदना, सुधाकर एवं बीआरसी चौहान भी उपस्थित थे। उन्होंने भी अपना जीवन के अहा क्षण को शिक्षकों से साझा किया। साथ ही गुरु तुझे सलाम कैम्पेन की रूप रेखा एवं समय सारणी से शिक्षकों को अवगत कराया गया। संकुल स्तरीय मीटिंग का संचालन कौशल राजपूत के द्वारा किया गया।
Published on:
15 Jun 2020, 6:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.