1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वार्षिक वेतन वृद्धि में लगी रोक को हटाने शिक्षक संघ ने विधायक को ज्ञापन सौंप रखी मांग

विधायक ने सीएम से मुलाकात कर मांगों को पूरा करवाने शिक्षकों को दिया आश्वासन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 15 Jun 2020, 6:04 AM IST

Teachers' Union demands to remove the ban on annual increment, submitted memorandum to MLA

रखी मांग... विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप संघ ने बताई अपनी पीड़ा।

राजनांदगांव / डोंगरगांव. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक हटाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम से डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक दलेश्वर साहू को ज्ञापन सौंपकर बातचीत की है। इस पर फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल को विधायक दलेश्वर साहू ने आश्वस्त किया कि आप लोगों की मांग जायज है और मैं इस मुद्दे को प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ बैठकर चर्चा भी करूंगा ताकि आप लोगों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोका गया है, उसे पुन: यथावत रखा जा सके।

विधायक को बताई पीड़ा
संघ के जिलाध्यक्ष शंकर साहू ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारीगण कोरोना ड्यूटी में अपनी जान को जोखिम में डालकर के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं जैसे बॉर्डर चेक पोस्ट प्वाइंट, क्वॉरेंटाइन सेंटर, बाजार, रेलवे स्टेशन, सूखा राशन का वितरण, बैंक सहित अन्य जगहों पर ड्यूटी कर सरकार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं। इसके बदले प्रदेश सरकार के द्वारा कर्मचारियों को उत्साहित व प्रोत्साहित करने के बदले दंडित किया जाना निंदनीय है। कर्मचारी के निलंबन अवस्था में ही उस कर्मचारी की असंचयी प्रभाव से वार्षिक वेतन वृद्धि को रोका जाता है। वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने को लेकर पूरे प्रदेश के कर्मचारी संगठनों के साथ ही छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के द्वारा पूर्व में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था और द्वितीय चरण में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में उस क्षेत्र के विधायकों को ज्ञापन सौंपकर वार्षिक वेतन वृद्धि में रोक को हटाकर पुन: यथावत रखने मांग की।

ये रहे उपस्थित
वार्षिक वेतन वृद्धि में रोक हटाने की मांग को लेकर विधायक डोंंगरगांव दलेश्वर साहू को ज्ञापन सौंपने के दौरान फेडरेशन के छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता विकास मानिकपुरी, प्रदेश महामंत्री राजकुमार यादव, जिलाध्यक्ष शंकर साहू, जिला महामंत्री उत्तम ठाकुर, डोंंगरगांव ब्लॉक अध्यक्ष पारख प्रकाश साहू, ब्लॉक सचिव दुर्गेश मालेेकर, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र सिन्हा, जिला संयुक्त महामंत्री रामेश्वर साहू, भजन साहू, जिला महासचिव ईश्वरदास जोशी व केशव भुआर्य व अन्य उपस्थित थे।