1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्ण लॉकडाउन के दौरान बेमतलब सड़कों में घूमने वाले लोगों को प्रशासन ने कराई उठक-बैठक

पालिका व पुलिस प्रशासन नियमों का पालन कराने कार्रवाई में जुटे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 15 Jun 2020, 5:40 AM IST

The administration organized a meeting for the people who roam in the streets meaningfully during the complete lockdown.

पालिका व पुलिस प्रशासन नियमों का पालन कराने कार्रवाई में जुटे

राजनांदगांव / खैरागढ़. प्रदेश भर में मास्क लगाना अनिवार्य किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के आदेश के बाद पुलिस और पालिका प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते शनिवार शाम को पालिका कार्यालय के सामने शहर में बिना मास्क के आने जाने वाले लोगों, वाहन चालकों पर कार्रवाई की। कार्रवाई में खैरागढ़ थाना प्रभारी लोमेश सोनवानी, नपा सीएमओ सीमा बख्शी सहित पालिका और पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान घंटे भर में ही पचास से अधिक लोगों का चालान कर 5 हजार से अधिक की राशि वसूली गई। इस दौरान उपनिरीक्षक प्रियंका पैकरा, मनीष शेंडे, नपा के मनोज शुक्ला, टोडर सिंह, लोकेश साहू, देवेंद्र यादव और कर्मी मौजूद रहे।

समझाईश देकर बांटा मास्क
मास्क अनिवार्य किए जाने के बाद भी इसको लेकर लापरवाही बरतने वालों पर चालानी कार्रवाई किए जाने के बाद लोगों को संक्रमण से बचाव करने की जानकारी देते लापरवाही करने वालों को उठक बैठक करा समझाईश दी फिर नगर पालिका की ओर से नि:शुल्क मास्क का वितरण कर घर से निकलने के दौरान मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, नियमों का पालन करने की अपील की। बिना मास्क वालों के साथ लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।