24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस बालिका को ढूंढने महापौर देर रात पहुंची थी बालिका गृह वह माता-पिता के साथ गायब !

महापौर पर एफआईआर की मांग को लेकर पूर्व मेयर पहुंची कलक्टर और एसपी के पास
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Atul Kumar Shrivastava

•

Updated: 9 Mar 2020, 7:18 PM IST

The girl who went to find the girl late in the night, the girl's house disappeared with her parents!

जिस बालिका को ढूंढने महापौर देर रात पहुंची थी बालिका गृह वह माता-पिता के साथ गायब !

राजनांदगांव. बालिका गृह में देर रात जिस बालिका को ढूंढने महापौर हेमा देशमुख पहुंची थी, उस बालिका के संबंध में खबर आ रही है कि वह अपने माता पिता के साथ गांव से गायब है। इधर महापौर देशमुख के देर रात बालिका गृह में घुसने के मामले में पूर्व महापौर और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शोभा सोनी सामने आ गई है। सोनी ने कलक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंप कर महापौर के खिलाफ बालिका गृह में बिना अनुमति प्रवेश करने के मामले में एफआईआर करने की मांग की है। सात दिन के भीतर एफआईआर नहीं होने पर सोनी ने आंदोलन की धमकी दी है।

खबर यह भी आ रही है कि पूरे मामले की तार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पूर्व ओएसडी ओपी गुप्ता से जुड़ा हुआ है। खबर के अनुसार देशमुख जिस बालिका की तलाश में बालिका गृह पहुंची थी उस बालिका ने ओपी गुप्ता के खिलाफ शारीरिक शोषण की रिपोर्ट लिखाई है और अब वह बालिका अपने माता और पिता के साथ गायब हो गई है। बालिका के चाचा मोचीराम ने मोहला थाने में अपने भाई, भाभी और भतीजी की गुमशुदगी की शिकायत की है।

इन बिंदुओं में जांच की मांग

कलक्टर और एसपी को सौंपे ज्ञापन में पूर्व महापौर सोनी ने जांच की मांग की है कि महापौर हेमा देशमुख किस उद्देश्य से और किसके आदेश पर बालिका गृह गई थी। सोनी ने कहा है कि यह भी जांच हो कि महापौर देशमुख किस उद्देश्य से और किसके आदेश पर बालिका गृह गई थी। महापौर देशमुख को किसी विशेष लड़की की तलाश के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले निर्देश के दृष्टिकोण से भी जांच की मांग सोनी ने की है। साथ ही रातों रात बालिका गृह में जाने की वजह और नायब तहसीलदार को ले जाने में प्रशासन की भूमिका की जांच की मांग भी सोनी ने की है।

5 मार्च की है घटना

सोनी की शिकायत में कहा गया है कि 5 मार्च को ममता नगर स्थित बालिका गृह में महापौर हेमा देशमुख 2 अन्य महिलाओं अंशुका बहेकर व प्रिया खतरी के साथ बिना किसी वैधानिक आदेश के रात 10.30 बजे पहुंची थी और अधिक्षिका के मना करने के बाद भी उन्होंने भीतर प्रवेश किया। सोनी ने कहा कि इसका प्रमाण बालिका गृह में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है और प्रवेश पंजी में भी अंकित है।

मामले में आ रहा नया मोड़

इस पूरे मामले में अब नई बात सामने आ रही है। पड़ताल से यह पता चला है कि महापौर देशमुख बालिका गृह में जिस बालिका की तलाश में पहुंची थी, उस बालिका ने पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी ओपी गुप्ता पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। महापौर के पहुंचने के पहले सीडब्ल्यूसी के आदेश पर उस बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। अब वह बालिका अपने घर में मौजूद नहीं है और न ही उसके माता और पिता घर में है। बालिका के चाचा ने अपने भाई, भाभी और भतीजी की गुमशुदगी की शिकायत मोहला थाने में दर्ज कराई है।

हो रही बड़ी राजनीति

पता चला है कि पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी गुप्ता पर आरोप लगाने वाली लड़की से बयान बदलवाने के लिए उच्चस्तर पर जोर आजमाईश चल रही है। इसी आशंका के चलते महापौर बालिका गृह पहुंची थी लेकिन इससे पहले ही बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अब परिजनों द्वारा बालिका और उसके माता पिता के गांव में मौजूद न होने की शिकायत करने पर इस आशंका को बल मिल रहा है कि गुप्ता प्रकरण को लेकर ही यह पूरी कवायद हुई है।

शिकायत की है

मोहला थाना के एसआई पीएल हिरवानी ने कहा कि मोहला थाने में मोचीराम नामक व्यक्ति ने अपने भाई, भाभी व भतीजी के कुछ दिनों से गांव छोड़कर कहीं चले जाने की शिकायत की है।