23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने अंदर की बुराई को त्यागने और समाज को सुदृढ़ बनाने लिया गया संकल्प …

'पत्रिका' के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत राजनांदगांव जिला कार्यालय में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Atul Kumar Shrivastava

•

Updated: 11 Mar 2020, 11:14 AM IST

The resolve taken to abandon the evil inside us and strengthen the society ...

अपने अंदर की बुराई को त्यागने और समाज को सुदृढ़ बनाने लिया गया संकल्प ...

राजनांदगांव. 'पत्रिका' के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत जिला कार्यालय में होली के पूर्व संध्या कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में शामिल हुए शहर के रचनाकारों ने अपनी एक से बढ़कर एक कविता व व्यंग्य से समा बांध दिया। उन्होंने अपनी रचनाओं से श्रोताओं न सिर्फ गुदगुदाया बल्कि जागरुकता का संदेश भी दिया। देशभक्ति, वर्तमान परिवेश, समाज की कुरीतियों, राजनीति व नारी शक्ति पर एक से बढ़कर एक व्यंग्यत्मक कविता पाठ किए। इस मौके पर पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत 'हटाओ मलाल लगाओ गुलालÓ मुहिम से प्रेरित होकर उपस्थितों ने अपनी बुराइयों का त्याग करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य कवि डॉ. शंकर मुनि राय, शैलेष गुप्ता (हास्य व्यंग्य), गिरिश ठक्कर (हास्य व्यंग्य), आत्माराम कोशा (होली गीत), पंडित आचार्य सरोज द्विवेदी, तारिक साहिल (हास्य व्यंग्य), आशा नशीने (श्रृंगार व होली गीत) ने अपनी रचनाओं को पढ़कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस पूरे कार्यक्रम के संचालक के रूप में विरेंद्र तिवारी ने अपने जोशीले अंदाज में गति प्रदान की। उन्होंने अपनी रचना से पूरे कार्यक्रम में जोश भर दिया।

कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख, कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य, अपर कलक्टर ओंकार यदु, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, पूर्व पार्षद जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशोक फडऩवीस, समिति के अन्य सदस्य, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, मनोज चंदेल, शरद श्रीवास्तव, दिग्विजय कॉलेज के प्रोफेसर विजय मानिकपुरी, हरिश चंद्राकर, पत्रिका समूह के रीजनल इंचार्ज आलोक दीक्षित, मार्केटिंग हेड हरिश पांडे सहित अन्य मौजूद रहे। सभी ने 'पत्रिका' के कार्यक्रम को सराहा।

अपने अंदर की बुराई का करें दहन

यह पूरा आयोजन 'पत्रिका' समूह के स्थापना दिवस (७ मार्च) के अवसर पर आयोजित हुआ। पत्रिका समूह की यह सोच है कि इस होलिका दहन हम अपने अंदर की एक बुराई का दहन करने, त्यागने या किसी अच्छे कार्य को करने का संकल्प लें। इसके तहत पत्रिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल रचनाकार, बुद्धिजीवी वर्ग सहित शासन-प्रशासन से आए अधिकारी-कर्मचारी, राजनीतिज्ञ व आम नागररिकों ने गंदगी नहीं फैलाने, सार्वजनिक जगहों पर मलमूत्र नहीं त्यागने, जल स्त्रोतों को मैला नहीं करने, बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने ट्रेफिक नियमों का हमेशा पालन करने, साम्प्रदायिक सौहार्द नहीं बिगाडऩे और अफवाहों को वायरल नहीं करने का संकल्प लिया।

महापौर व कलक्टर ने दी शुभकामनाएं

महापौर हेमा देशमुख और कलक्टर जयप्रकाश मौर्य ने शहर व जिलेवासियों को होली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की। महापौर ने सूखी होली खेलने की अपील करते हुए पानी के महत्व को बताया। कलेक्टर ने आपसी प्रेम के साथ होली खेलने की बात कही। होली के रंग में भंग न हो इसके लिए शराब सहित अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की बात कही।

सम्मलेन पर गाया छत्तीसगढ़ी गीत

देश में साम्प्रादायिक सौहाद्र सशक्त करने की सोच लेकर पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान के तहत 'हटाओ मलाल, लगाओ गुलाल' मुहिम के तहत यह आयोजन हुआ। कवि सम्मेलन में आए कवि डॉ. शंकर मुनि राय ने होली पर कविता पढ़ी, शहर की राजनीति, राजनीतिज्ञों और पत्नी पर व्यंग्य करते हुए श्रोताओं को खूब हंसाया। कवि तारिक साहिल ने भी पत्नी पर कविता पढ़ी और माहौल बना दिया। उन्होंने वर्तमान में देश और दुनिया के लिए सिरदर्द बने कोरोना वायरस पर भी व्यंग्य किया। वहीं आत्माराम कोशा ने होली पर छत्तीसगढ़ी गीत गाया। कवियत्री आशा नसीने ने नारी शक्ति व होली पर कविता पाठ किया। उन्होंने समाज की कुरीतियों पर प्रहार करते हुए वर्तमान समाज में महिलाओं की पीड़ा व व्यथा को रखा। कवि गिरीश ठक्कर ने सरकार की योजनाओं और शासन-प्रशासन की कार्य प्रणाली पर गद्य व्यंग्य करते हुए खूब हंसाया। इस पूरे कार्यक्रम को जोशिले अंदाज में कविता पढऩे वाले कवि विरेंद्र चतुर्वेदी ने आगे बढ़ाया। सफलता पूर्वक कार्यक्रम व इस सोच के साथ आयोजन कराने का सभी ने तारीफ की। अंत में पत्रिका के ब्यूरोचीफ अतुल श्रीवास्तव ने आभार प्रकट किया।