1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बचत खाते से बिना अनुमति के बीमा कंपनी में राशि हो रही हस्तांतरित

ग्राहक अपनी राशि के लिए भटक रहे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 16 Jun 2020, 6:42 AM IST

Transferring from the savings account to the insurance company without permission

ग्राहक अपनी राशि के लिए भटक रहे

राजनांदगांव / डोंगरगढ़. नगर के विभिन्न बैंकों में अपने बचत राशि को दूसरी कंपनी में बिना किसी अनुमति के हस्तांतरित हो जाने के बाद ग्राहक अपनी जमा राशि के लिए बैंक में भटक रहे हैं। इस तरह का एक प्रकरण आज स्थानीय एक्सिस बैंक में सामने आया है। लालबहादुरनगर निवासी गन्नूराम साहू ने बताया कि उनके बचत खाता से 12 जून को बिना उनकी स्वीकृति के 5338 रूपए टाटा एआईजी में हस्तांतरित कर दिया गया। यदि उनके मोबाइल में मैसेज नहीं जाता तो उन्हें यह भी पता नहीं चलता कि उनके खाते से राशि हस्तांतरित कर दी गई।

पीडि़त हितग्राही ने प्रबंधक से राशि वापस करने की मांग
एक्सिस बैंक के प्रबंधक को आवेदन देकर शीघ्र अपनी राशि वापस करने की मांग करते हुए साहू ने बताया यदि बिना अनुमति के हस्तांतरित राशि यदि शीघ्र उनके खाते में वापस नहीं जमा नहीं कराई गई और बिना अनुमति के हस्तांतरित करने वाले कर्मचारी, अधिकारी पर उचित कानूनी कार्रवाई कर उन्हें अवगत नहीं कराया गया तो वे बैंक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे।

जिलाधीश व पुलिस अधिक्षक से की कार्रवाई की मांग
यह इस तरह का पहला प्रकरण नहीं है इस बैंक के अलावा अन्य बैंकों में भी इसी तरह के प्रकरणों की भरमार आई हुई है। बैंक प्रबंधन बिना खातेदार की जानकारी के उसके खाते से राशि हस्तांतरित कर उसका बीमा कर देता है और ग्राहक को पता भी नहीं चलता। कई हितग्राही जो मोबाइल का उपयोग नहीं करते या एसएमएस नहीं जानते वे भी अपने खातों की राशि से अनभिज्ञ हैं तथा पता चलने में बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। साहू ने जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक से ऐसे प्रकरणों की सूक्ष्मता से जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।उन्होंने बैंक के उच्च प्रबंधन को भी शिकायत करने का मानस बनाया है।