दर्शकों को खूब हंसाया
ग्राम पाटेकोहरा में दशहरा में राम की सेना पिकअप वाहन में सवार होकर मैदान में पहुंची। राम की भूमिका में राजकुमार सिन्हा, लक्ष्मण बने अजय कुमार साहू, हनुमान का किरदार धर्मेंद्र चंद्रवंशी और महेंद्र चंद्रवंशी ने अंगद की किरदार निभाया। साथ में छोटे-छोटे बच्चों ने वानर सेना की भूमिका निभाई और रावण का महत्वपूर्ण किरदार पाटेकोहरा के समाजसेवी परमजीत सिंह (पम्मा) ने निभाई। रावण की सेना में भगवा राम ठाकुर इंद्रेश साहू के साथ राक्षसों की भूमिका कई लोगों ने निभाया और कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया। इस दौरान दशहरा मैदान में जमकर श्री राम के नारे लगते रहे।