3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के सामने टब पर मिला पानी, कूलर का पानी रोज बदलने की दी गई हिदायद

पहले दिन १५०० से अधिक घरों तक पहुंचे

2 min read
Google source verification
system

अभियान... डेंगू के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम हो रहा है।

राजनांदगांव. डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड व पीलिया जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर दस्तक देना शुरू किया। यह अभियान दो दिन चलेगा, जिसके तहत नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी पूरे ५१ वार्डों में घर-घर पहुंच रहे हैं। इसके लिए विद्यार्थियों की ६-६ सदस्यों की टीम बनाई गई है। करीब ३५० मेेडिकल स्टूडेंड लोगों को जागरुक कर रहे हैं। दो दिन चलने वाले अभियान में पहले दिन १६ अगस्त को शहर के १५०० से अधिक घरों में विद्यार्थी पहुंचे और लोगों को इस बीमारी से बचाव के उपाए बताए। सावधानी बरतने अपील की।

अब तक मलेरिया के 400 मरीज ठीक हो चुके हैं
ज्ञात हो कि पड़ोसी जिले दुर्ग के भिलाई शहर में डेंगू से अब तक ११ लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में भी इसका कहर जारी है। वहीं राजनांदगांव जिले की बात करें तो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जुलाई महीने में डेंगू के लक्षण वाले १४ लोगों का एनएस-1 जांच हुआ है। इनमें तीन का एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजीटिव मिला था। पिछले छह महीने की बात करें, तो यहां ४२ लोगों की जांच हुई, जिनमें से दो की एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजीटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार सभी मरीज ठीक हो गए हैं। वर्तमान में दो मरीज भर्ती हैं। वहीं मलेरिया के अब तक ४०० मरीज मिले थे, जो अब ठीक हो चुके हैं।

डेंगू के पनपने की वजह को खत्म कर दिया जाए
अभियान की शुरुआत सीएमएचओ कार्यालय से हुआ। नर्सिंग विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। घर-घर पहुंचे नर्सिंग के विद्यार्थियों ने लोगों को ऐसे खतरनाक बीमारियों के बारे में न सिर्फ बताया, बल्कि इनसे बचाव के उपाय के बारे में भी लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान कई घरों में गर्मी के दिनों में पशु-पक्षियों के लिए घर के बाहर रखे टब में पानी भरा हुआ मिला। इसे साफ करने कहा गया। यदि कूलर चला रहे हैं, तो पानी रोज बदलें। क्योंकि ठहरे हुए साफ पानी में भी डेंगू के मच्छर का लार्वा तेजी से पनपता है। जहां भी पानी का भराव है, उसमें मिट्टी तेल डाल देने से मच्छर के अंडे नष्ट हो जाते हैं। तेज बुखार होने पर स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की बात कही। इसके अलावा लोगों को पॉम्प्लेट भी दिया गया।

घर-घर जाकर कर रहे लोगों को जागरूक
सीएमएचओ, डॉ.मिथलेश चौधरी ने कहा कि लोगों को जागरुक करने उनसे बातचीत के अलावा पॉम्प्लेट भी बंटवाया गया है। पहले दिन १५०० से अधिक घरों में पहुंचे थे। बचे हुए घरों में कल पहुंचकर लोगों को जागरुक करेंगे।

Story Loader