
Crime News : सुरगी चौकी क्षेत्र के कोटराभाठा गांव में दो साल पहले हुई एक ग्रामीण की हत्या मामले में न्यायालय ने हत्या की साजिश रचने वाली उसकी पत्नी व तीन सहयोगियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हत्या की घटना के बाद पत्नी सहित दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
Rajnandgaon Murder Case : गौरतलब है कि कोटराभाठा निवासी 40 वर्षीय धनेश साहू की लाश अगस्त 2021 में खून से लथपथ हालत में रेत के नीचे मिली थी। वहीं उसका बाइक तालाब किनारे में मिला था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। (cg crime news) जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी सुरमित साहू और उसके तीन सहयोगियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसमें उसकी पत्नी सुरमित द्वारा धनेश की हत्या का साजिश रचने का खुलासा हुआ था। पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी उपेन्द्र साहू, धर्मेन्द्र साहू और अनिल ढीमर को भी गिरफ्तार कर मामले को न्यायालय में पेश किया था।
Murder In Rajnandgaon : गिरफ्तारी के बाद पुछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि धनेश साहू की हत्या की साजिश उसके पत्नी सुरमित ने रचा था। जिसमें हत्या के पहले आरोपियों ने मृतक धनेश साहू को बड़ी मात्रा में शराब पिलाई थी। (murder case) मदहोश होने के बाद धारदार हथियार से हमला कर हत्या की घटना को अंजाम दिए थे और लाश को रेत में दबा दिए थे। न्यायालय ने मामले में साजिशकर्ता पत्नी सुरमित साहू, उपेन्द्र साहू, धर्मेन्द्र साहू और अनिल ढीमर को आजीवान कारावास की सजा सुनाई है।
Published on:
24 Dec 2023 02:02 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
