9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : पैंथर का आंतक, सात दिन बाद फिर पैंथर ने 16 बकरियों का किया शिकार : पांच दिन पहले इसी जगह से पकड़ा था पैंथर

- केलवा में पैंथर के आंतक से लोगों में रोष

2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,rajsamand news in hindi,panther in rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

केलवा. जिस जगह से पांच दिन पहले वन विभाग ने पिंजरा रख एक पैंथर को पकड़ा, उसी जगह एक ओर पैंथर ने दौलत कॉलोनी, केलवा के बाड़े में 16 बकरियों का शिकार कर दिया। सात दिन की समयावधि में दूसरी घटना से समूचे कस्बे के लोगों में डर व दहशत व्याप्त हो गई। लंबे समय से पैंथरों के विचरण करने से लोग परेशान हैं, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ठोस समाधान नहीं करने से आमजन में आक्रोश व्याप्त है।







जानकारी के अनुसार दौलत कॉलोनी, केलवा निवासी निजामुद्दीन कुरैशी के बाड़े में छलांग लगाकर पैंथर घुस आए और बंधी 16 बकरियों का शिकार कर दिया। कुरैशी ने बताया कि मंगलवार तडक़े चार बजे बाड़े से बकरियों के रंभाने की आवाज सुनकर खिडक़ी से देखा, तो चार पैंथर बाड़े में बकरियों का दौड़ा दौड़ा कर शिकार कर रहे थे। इस पर उठकर हो हल्ला मचाया, तो क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए, तब तक चारों पैंथर छलांग मार कर भाग खड़े हुए। उसके बाद एकत्रित हुए गांव के लोगों ने वन विभाग के प्रति असंतोष जताते हुए आक्रोश जताया। बाद में सूचना पर केलवा थाने से हैड कांस्टेबल जसवंतसिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों समझाइश करते हुए शंात किया।

वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी
दौलत कॉलोनी में मंगलवार सुबह पैंथर द्वारा १६ बकरियों का शिकार करने की घटना के बाद बड़ी तादाद में लोग पहुंच गए। फिर प्रशासन के प्रति रोष जताते हुए लोगों ने वन विभाग की अनदेखी को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर वन विभाग का दल भी पहुंच गया और घटना स्थल का मुआयना किया। लोगों ने पीडि़त परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।

पहले इनकी बकरियां मारी
17 व 18 सितंबर की रात को दौलत कॉलोनी, केलवा निवासी हिसामुद्दीन कुरैशी पुत्र इमामुद्दीन कुरैशी बकरियों को बाड़े में बंधी सात बकरियों का शिकार कर डाला। घटना के बाद 18 सितंबर को दिन में वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया और उसी रात में एक पैंथर पिंजरे में कैद हो गया। बाद में वन विभाग ने उसे पकड़ कर अन्य जगह जंगल में छोड़ दिया।


लंबे समय से कर रहा विचरण
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि केलवा, उमराया व आस पास के गांवों में पैंथर का जोड़ा विचरण कर रहा है, जिससे कई बार क्षेत्रीय लोगों का सामना भी हो चुका है। इसको लेकर कई बार पंचायत से लेकर वन विभाग तक को शिकायत की। फिर भी उसे पकडऩे के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं हो पाए। लगातार मवेशियों का शिकार करते करते पैंथर नरभक्षी होने का अंदेशा है, जिससे लोगों की जान पर बन आ सकती है।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग