
नाथद्वारा. शहरी क्षेत्र में चलने वाली जनतांत्रिक सरकार के मंगलवार को 5 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय नगर पालिका नाथद्वारा में भी अब जनता के कार्याें में जनप्रतिनिधियों की बजाय प्रशासन के द्वारा कार्य का संपादन किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को दिनभर की कई गतिविधियां चलती रहीं।पालिका बोर्ड के आज 5 वर्ष पूर्ण हो जाने पर राज्य सरकार की ओर से नियुक्त किए गए प्रशासक के अंतर्गत उपखंड अधिकारी ने स्थानीय पालिका पहुंचकर प्रशासक का प्रभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने पालिका कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष मनीष राठी के कक्ष काे देखने के बाद वहां पर लगी पालिकाध्यक्ष की नेम प्लेट को भी हटवाया। इसके बाद उनका कार्यालय बंद कर दिया। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। इस दौरान पालिका आयुक्त सौरभ जिंदल सहित कार्मिक मौजूद थे।
वर्ष 2019 में हुए थे चुनावस्थानीय नगर पालिका में वर्ष 2019 में हुए चुनाव में 40 वार्ड क्षेत्र में बने पार्षदों के बाद कांग्रेस ने बहुमत के साथ बोर्ड बनाया था और मनीष राठी को पालिकाध्यक्ष एवं श्यामलाल गुर्जर को उपाध्यक्ष बनाया गया था। बोर्ड गठन के अंतर्गत 26 नंवबर 2019 को पालिकाध्यक्ष के चुनाव हुए थे, जिसकी मंगलवार को 5 वर्ष की अवधि समाप्त होने पर सोमवार को राज्य सरकार के द्वारा संबंधित पालिका में प्रशासकों की नियुक्यतयां की गई। इसके साथ ही पालिका में पिछले पांच साल से कार्यरत जनप्रतिनिधियों यानि चुने हुए वार्ड पार्षदों एवं पालिका बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो गया।
शहर में भी रही खासी चर्चायूं तो नाथद्वारा पालिका में राजनीतिक उठापठक सदैव चलती ही रहती है। इसी कड़ी में लंबे अंतराल के बाद यहां पर प्रशासक की नियुक्ति होने से राजनीतिक गलियारों में भी खासी चर्चा है कि कांग्रेसनीत पालिका बोर्ड के समाप्त हो जाने के बाद राज्य में सत्तासीन भाजपा के चलते यहां पर अब कुछ बदलाव और नए समीकरण बनने चाहिए। ऐसे में पिछले एक साल में कांग्रेस भाजपा के बीच चले उठापठक के दौर में अब सत्ता पक्ष अपनी भूमिका को किस तरह से निभाकर जनता को राहत पहुंचाएगा यह देखने वाली बात होगी। राठी दिखे चर्चा में मशगूलपालिकाध्यक्ष से निवर्तमान अध्यक्ष हुए मनीष राठी मंगलवार को अपने एक मित्र के यहां पर बैठकर कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश जोशी, पूर्व पार्षद विनोद बोहरा के साथ चर्चा करते दिखाई दिए। बताया कि राठी पालिका कार्यालय भी गए, परंतु वे वहां कार्यालय में नहीं जाकर कुछ देर में ही वापस लौट आए।
नोटिफाईड एरिया कमेटी भी रह चुकीस्थानीय नगर पालिका के गठन के बाद यहां पर वर्ष 1977 से लेकर 1994 तक के लंबें अंतराल तक नोटिफाईड एरिया कमेटी का गठन किया जाकर भी पालिका का संचालन हुआ था। ऐसे में उसके बाद इस बार लगभग 30 साल के बाद फिर प्रशासक के रूप में पालिका का संचालन होगा।
Published on:
27 Nov 2024 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
