28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाराज शिक्षक हाथों पर बांधी काली पट्टी और दर्ज कराया विरोध

तृतीय श्रेणी अध्यापक के तबादले खोलने, पारदर्शी स्थानांतरण नीति बनाने और तृतीय श्रेणी अध्यापक डीपीसी की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत की ओर से काली पट्टी बांधकर सरकार के सामने विरोध दर्ज कराया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Madhu Sudhan Sharma

•

Updated: 7 Apr 2025, 5:39 PM IST

Third Grade Teacher news

राजसमंद. तृतीय श्रेणी अध्यापक के तबादले खोलने, पारदर्शी स्थानांतरण नीति बनाने और तृतीय श्रेणी अध्यापक डीपीसी की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत की ओर से काली पट्टी बांधकर सरकार के सामने विरोध दर्ज कराया। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत की प्रदेश इकाई द्वारा बैठक की गई थी जिसमें यह निर्णय लिया था की सरकार तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादला नहीं खोल रही है जबकि सरकार द्वारा तबादला खोलने का वादा किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज शर्मा ने कहा कि सरकार अपना वादा भूल गई है।

जिला अध्यक्ष राजसमंद महेश कुमार शेरावत ने बताया कि जिले में अध्यापक व अध्यापिकाओं ने शिक्षक संघ एकीकृत के इस आंदोलन में भाग लिया। सबने लम्बे समय से तबादले नहीं होने का दर्द सरकार के सामने रखा। जिले में शिक्षकों ने काली पटटी बांधकर विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन में जिला महामंत्री बाबूलाल ऐचरा, संगठन मंत्री दिनेश जांगिड़, सत्येंद्र गुर्जर, महेंद्र निठारवाल, भजनलाल, मो. शहिद, सियाराम मीणा सहित सैंकड़ों शिक्षकों ने इस प्रतीकात्मक विरोध आंदोलन में भागीदारी निभाई।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग