25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Astro Turf ground 5 करोड़ की लागत से बनेगा एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान

सांसद दीया कुमारी ने खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का जताया आभार

less than 1 minute read
Google source verification
Astro Turf ground 5 करोड़ की लागत से बनेगा एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान

Astro Turf ground 5 करोड़ की लागत से बनेगा एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान

राजसमन्द. जिले में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति मिली है। सांसद दीया कुमारी ने किए गए प्रयासों पर मंजूरी के लिए केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बनने से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। राजसमंद सहित पूरे राजस्थान में खेलों का स्तर बढ़ेगा और खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। खिलाड़ी न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेल जगत में देश का नाम रोशन कर सकेंगे।
खेलो इंडिया स्कीम के अंतर्गत 5 करोड़ रु. की लागत से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के निर्माण संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। ज्ञात हो, सांसद ने राजसमंद में बहुउद्देशीय हॉल, एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान और 400 मी. सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के लिए दिसंबर, 2021 में वित्तीय सहायता की मांग रखी थी। खेलो इंडिया स्कीम के तहत राज्य में खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए 40 खेल अवसंरचना परियोजनाओं को संस्वीकृत किया जा चुका है।
मृतक के परिजनों को दी सहायता राशि
खमनोर. पंचायत समिति क्षेत्र की मचींद ग्राम पंचायत के कराई गांव के एक आदिवासी परिवार के व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रुपए की राशि दिलाई गई। पिछले दिनों गणेश पुत्र किशनलाल गमेती की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से जारी एक लाख रुपए की सहायता राशि दी गई। तहसीलदार कपिल उपाध्याय, फतहपुर सरपंच जगन्नाथप्रसाद डागलिया पीडि़त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।