
राजसमंद झील में रखी नावें।
राजसमंद. राजसमंद झील में नौ चौकी के पास एक घाट के निर्माण के साथ ही चार हेरिटेज लुक की छतरियों का निर्माण करवाया जाएगा। यह कार्य राजस्थान पर्यटन विकास निगम लि. की ओर से पर्यटन विकास कोष के तहत एक करोड़ रुपए की लागत से करवाया जाएगा।
नगर परिषद सभापति अशेाक टांक ने बताया कि राज्य सरकार की वर्ष 2022 की बजट घोषणा के अंतर्गत प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए प्रत्येक जिले में दो-दो पर्यटन स्थलों चिन्हित कर जन सुविधा संबंधी कार्य पर्यटन विकास कोष से करवाए जाने हैं। जिले में राजसमंद के साथ ही नाथद्वारा में एक-एक कार्य के लिए 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत राजसमंद के लिए एक व नाथद्वारा के लिए दो करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसमें राजसमंद झील पर नौ चौकी के पास एक नया घाट और चार छतरियों का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए कार्यकारी एजेंसी नगर परिषद राजसमंद को बनाया गया है। इसमें घाट के निर्माण के लिए 88.73 लाख एवं छतरियों के निर्माण के लिए 11.66 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत निर्माण कार्य की 25 प्रतिशत राशि पर्यटन विकास कोष में से कार्यकारी एजेंसी नगर परिषद राजसमंद को उपलब्ध करवाने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान कर दिए जाने से यह विकास कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।
हेरिटेज लुक की होंगी छतरियां
नौ चौकी के पास बनने वाले नए घाट की लम्बाई 115 फीट व चौड़ाई 80 फीट होगी। यहां बनने वाली हेरिटेज लुक की आकर्षक चार छतरियों की ऊंचाई 15.5 फीट व चौड़ाई 21.5 फीट होगी। चारों छतरियों को संयुक्त रूप से बनाया जाएगा।
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मिलेगी सुविधा
नया घाट व छतरियों का निर्माण झील पर गणपति प्रतिमा विसर्जन वाले छोर पर किया जाएगा। इसके चलते आम दिनों के साथ ही मुख्य रूप से प्रतिमा विसर्जन के दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।
नाथद्वारा में होंगे दो करोड़ के कार्य
पर्यटन विकास कोष के तहत नाथद्वारा में कृष्णा सर्कल के कार्य होंगे। इसके लिए नगर पालिका नाथद्वारा को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है। इसके तहत वहां रोटरी इलेक्ट्रिक, होर्टिकल्चर एवं कैफेटेरिया आदि के कार्य किए जाएंगे।
---------------
Published on:
21 Oct 2022 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
