30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवगढ़ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आग की घटनाएं, दमकल विभाग की तत्परता से हालात नियंत्रित

क्षेत्र में बीती रात और बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं, जिनमें दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते काबू पा लिया गया।

2 min read
Google source verification
Fire In vhical

Fire In vhical

देवगढ़. क्षेत्र में बीती रात और बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं, जिनमें दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते काबू पा लिया गया। सबसे पहली घटना देवगढ़ रोडवेज बस स्टैंड स्थित एक गैराज में हुई, जहां खड़े एक लोडिंग टेंपो में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड स्थित मानक देव ऑटो गैराज में रात करीब 1 बजे खड़े टेंपो में आग भड़क उठी, जिससे वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर नियंत्रण पाया गया, जिससे आसपास के अन्य वाहनों और संपत्ति को नुकसान से बचा लिया गया।

इसी क्रम में रात करीब 3 बजे बग्गड़ गांव के एक खेत में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग सक्रिय हुआ और मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। फायर अधिकारी राकेश यादव के निर्देशन में अग्निशमन कर्मी सुनील कुमार और गोपाल सिंह ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया।

इसके अलावा देवगढ़ तहसील के विभिन्न क्षेत्रों जैसे जेमा जी की बावड़ी स्थित हरि सिंह पानेरी का खेत, श्मशान घाट स्थित नगर पालिका पार्क, कालीघाटी का जंगल क्षेत्र और लसानी गांव—में भी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटनाएं सामने आईं। तेज हवा के कारण आग ने कई स्थानों पर विकराल रूप ले लिया, जिससे हालात कुछ समय के लिए गंभीर हो गए।

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हुए और दमकल विभाग को सूचित किया। फायर अधिकारी राकेश यादव के नेतृत्व में अग्निशमन दल के सदस्य राधेश्याम जोशी, सलीम मोहम्मद और फायरमैन मनीष कुमार सरगरा ने मिलकर प्रभावी ढंग से आग पर नियंत्रण पाया। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने क्षेत्र में सतर्कता की आवश्यकता को रेखांकित किया है। समय पर मिली सूचना, दमकल विभाग की सक्रियता और ग्रामीणों के सहयोग से संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया।