1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस शहर में फिर हुआ नाबालिग के साथ गंदा काम

देवगढ़. क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। बकरियों का दूध लेकर घर जा रही नाबालिग बच्ची का दो बदमाशों ने अपहरण कर सुनसान स्थान पर ले जा सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को घटना के अगले दिन रविवार शाम को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Gang rape

आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर।

भीम पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शनिवार शाम 4 बजे नाबालिग बच्ची अपने घर के पास बाड़े में गई। बकरियों का दूध निकालकर वापस घर आ रही थी कि दो युवक बाइक लेकर आए। उन्होंने बच्ची का मुंह दबाकर उसे बाइक पर बैठा लिया और सुनसान क्षेत्र में ले गए। वहां दोनों ने बच्ची के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। फिर बच्ची को वहीं छोडकऱ फरार हो गए।

मोबाइल में बनाया वीडियो
आरोपियों ने घटना के दौरान मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए। बच्ची ने घर पहुंचकर पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने देवगढ़ थाने पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह ने उचाधिकारियों को मामले से अवगत कराया।

टीमें दौड़ाईं, आरोपी गिरफ्तार
भीम डीएसपी राठौड़ ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू की। घटनास्थल का भी मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। बच्ची का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज किए। पुलिस ने रविवार को दोनों बदमाशों चंदन सिंह उफऱ् चंदू, उम्र 21 वर्ष पुत्र जवान सिंह रावत निवासी सीम का पाटिया लसानी एवं गोरधन सिंह, उम्र 24 वर्ष पुत्र विजय सिंह रावत निवासी ठीकरवास कलां को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। मामले की जांच भीम पुलिस उपाधीक्षक राठौड़ कर रहे हैं।