
police Sports News
राजसमंद. रिजर्व पुलिस लाइन राजसमंद में आयोजित 43वीं अंतर जिला रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन राजसमंद जिला पुलिस के खिलाड़ियों ने अदम्य साहस और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न रोमांचक मुकाबलों के बीच राजसमंद ने कई स्पर्धाओं के फाइनल में स्थान बनाया और जूडो व एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
जूडो प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में कड़े मुकाबले देखने को मिले-
मैदान पर तेज रफ्तार का प्रदर्शन करते हुए राजसमंद की महिला टीम ने 4 गुणा100 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। विजेता टीम में ममता, सुमित्रा, सुजीत और सरोज शामिल रहीं।
टीम इवेंट्स में भी राजसमंद का प्रदर्शन शानदार रहा। निम्नलिखित टीमें खिताबी मुकाबले (फाइनल) में पहुंच चुकी हैं:-
खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने कहा कि राजसमंद पुलिस के जवानों ने न केवल अनुशासन, बल्कि खेल के मैदान में भी अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। उन्होंने फाइनल में पहुंची टीमों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
Updated on:
30 Mar 2026 10:55 am
Published on:
30 Mar 2026 10:55 am
