30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FAG Mahotsav तोपें दागी, ठाकुरजी को झूला झुलाया और जमकर खेले होली

सोलह दिवसीय रूपनारायण का फागोत्सव सम्पन्न
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Laxman Singh Rathore

•

Updated: 18 Mar 2018, 4:14 PM IST

Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

चारभुजा. सोलह दिवसीय रूपनारायण का फाग मेला शनिवार को छूटता फाग रूपनारायण के जयघोष के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह 11 बजे से ही फाग मेले का आनंद लेने के लिए श्रद्धालुओं का जमघट लगना शुरू हो गया। जब भगवान रूपनारायण की प्रतिमा को निज मंदिर से बाहर झूलाझुलाने के लिए लाया गया तो उनकी एक झलक पाने के लिए यहां सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े। प्रतिमा के चौक पर आते ही श्रद्धालुओं ने बुलंद आवाज में जयघोष किया। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। देखते ही देखते पूरा पांडाल गुलाबी रंग से अट गया। वहीं पुजारियों द्वारा बाल प्रतिमा को गुलाब के फूलों से शृंगारित करवाया गया। ठीक 3.30 बजे झूले के दर्शन खुले। दर्शन शाम 6 बजे तक हुए। वहीं पुजारियों द्वारा प्रभु के समक्ष दोनों ओर कतारों में खड़े रहकर हरजस का गान किया। शाम 6 बजे तोप दागने के साथ ही बाल प्रतिमा को गर्भगृह में प्रतिस्थापित करवाया गया। जहां संध्या आरती के बाद रात्रि में 9 बजे गेर नृत्य का आयोजन हुआ। वहीं पुजारियों तथा ग्रामीणों ने मेवाड़ी वेशभूषा के साथ मटकी गेर व डबल गेर व घूमर गेर का शानदार प्रदर्शन किया। मंदिर बाहर चौक में मनिहारी व हाटबाजार लगा। जगह -जगह पकौड़ी व ठण्डाई की स्टॉले लगीं। इसपर यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने मेला का लुत्फ लिया।

ठाकुरजी को खेलाई होली
कुंवारिया. कस्बे के चारभुजा के बड़े मंदिर पर शुक्रवार दोपहर को रंग चौदस पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी को रंग खेलाया। ढोल नंगाडों की थाप व जयघोष के साथ चारभुजा नाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर परिसर में रंग खेलने के पश्चात पुजारी बंसती लाल पाराशर ने नारियल व शक्कर का बना विशेष प्रसाद वितरित किया। कुरज में आयोजित रंग तेरस की एक दिवसीय फागमहोत्सव की शोभायात्रा पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालओं ने हरिकीर्तन किए। बेवाण को पूरे गांव में घुमाया गया।

सत्संग का आयोजन
आमेट. नगर के श्रीयोग वेदांत सेवा समिति आमेट के तत्वाधान में नगर के चन्द्वभागा नदी तट स्थित आश्रम पर चेटीचंड व नूतन वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार सत्संग हुआ। जिसमें वक्ता अमित ने लोगों को सद्मार्ग पर चलने की सीख दी। बाद में यहां भंडारा व गरीबों को अनाज वितरित किया गया।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़