
Gang Rap in Rajasthan नाथद्वारा. कुम्भलगढ़ उपखण्ड क्षेत्र की एक 24 वर्षीय युवती से उसके ही दोस्त और तीन युवकों ने नाथद्वारा की एक होटल में गैंगरेप किया। युवती से युवक ने पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की और गत 21 जून की शाम बर्थ-डे पार्टी के नाम पर होटल में बुला वारदात को अंजाम दिया। श्रीनाथजी थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर 8 दिन बाद प्रकरण दर्ज किया। बलात्कार के आरोपी युवक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
प्रकरण के मुताबिक युवती को खमनोर क्षेत्र के धींधाकड़ निवासी गोवर्धन सिंह पुत्र लाल सिंह ने गत 21 अगस्त की शाम को फोन कर उसके दोस्त के बर्थडे की पार्टी के लिए नाथद्वारा में शिवमूर्ति के पास कृष्णा होटल में निमंत्रित किया। दोस्त पर भरोसा कर वह पार्टी में चली गई। वहां पहले से गोवर्धन सिंह के तीन दोस्त भी मौजूद थे। उन सभी ने पार्टी के दौरान पीडि़ता को बीयर पिलाई। युवती का आरोप है कि शराब के नशे की हालत का फायदा उठाते हुए उसके दोस्त और दोस्त के तीनों मित्रों ने उसके साथ बलात्कार किया। युवती ने शोर-शराबा भी किया, लेकिन उन्होंने उसे धमकाया कि इसके बारे में कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे। युवती की हालत बिगडऩे पर आरोपियों ने उसे छोड़ दिया।
- घटना के बाद ही थाने पहुंची
युवती ने बताया कि वह घटना के बाद ही नाथद्वारा थाने में पहुंच गई, जहां से उसे श्रीनाथजी थाने से सम्बंधित प्रकरण होने पर वहां भेजा। श्रीनाथजी थाने में उसे बैठाया और परिवाद लिया, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया। कुम्भलगढ़ क्षेत्र के वैभव उपाध्याय के जरिये युवती ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी जोशी के निर्देश पर श्रीनाथजी थाना पुलिस ने गोवद्र्धन सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक दिनेश सुखवाल को सौंपी गई है।
- सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती
युवती ने बताया कि गोवद्र्धन सिंह से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। वह अहमदाबाद में कारोबार करता है। वह कभी-कभार उससे बात भी करती थी। इसलिए भरोसा करके वह पार्टी में शामिल होने गई। गोवद्र्धन सिंह के तीन दोस्तों को वह नहीं जानती है।
---
प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण देरी से दर्ज करने की जहां तक बात है, उसकी जांच करवा ली जाएगी। पूरी कार्यवाही कानून के मुताबिक की जाएगी।
सुधीर जोशी, जिला पुलिस अधीक्षक, राजसमंद
Published on:
30 Aug 2023 11:40 pm
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
