1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दिव्यांगों को कोई समस्या हो तो हमें बताएं हम करेंगे निस्तारण’

- विशेष योग्यजन आयुक्त ने मिशन तहसील 392 के तहत की जनसुनवाई

2 min read
Google source verification
'दिव्यांगों को कोई समस्या हो तो हमें बताएं हम करेंगे निस्तारण'

 राजसमंद के पंचायत समित परिसर में शिविर में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल सौंपते अतिथि व अन्य।

राजसमंद. शहर के पंचायत समिति परिसर में बुधवार को विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार मिशन तहसील 392 के अंतर्गत दिव्यांगजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों को लाभान्वित किया।
उन्होंने दिव्यांगजनों से कहा कि किसी प्रकार की समस्या हो तो हमे अवगत कराए जिसका हम निस्तारण करेंगे। उन्होंने ऑपरेशन रिलीफ की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक बुधवार को राजकीय अस्पताल में विकलांगता संबंधित प्रमाण पत्र जारी होंगे। राजसमन्द शिविर में 10 बैसाखी, 4 कान मशीन, 5 ट्राई साईकल, 7 व्हील चेयर तथा 225 रजिस्ट्रेशन किए गए। 50 प्रमाण पत्र व रोडवेज पास वितरित किए गए। इसी प्रकार गुरूवार को पंचायत समिति आमेट, देवगढ तथा भीम में जनसुनवाई होगी। इस अवसर पर जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, नगर परिषद् सभापति अशोक टांक, शांतिलाल कोठारी आदि मौजूद रहे।

विशेष योग्यजन व्यक्ति के साथ रखें समरसता के भाव: शर्मा
चारभुजा. विशेष योग्यजन मिशन सरकार आपके द्वार जनसुनवाई व समस्या समाधान का तहसील स्तरीय शिविर बुधवार को यहां राउमावि चारभुजा में आयोजित किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि विशेष योग्यजन राज्यमंत्री व निशक्तजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने निशक्तजनों से कहा कि सरकार ने विकलांगों के लिए समाज कल्याण विभाग के माध्यम से कई योजनाएं चला रखी है, वे इनकी जानकारी लेकर लाभ लेते हुए आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि यह उनका कर्तव्य है कि विशेष योग्यजन व्यक्तियों के साथ समरसता के भाव रखते हुए उनकी समस्याओं का समय पर निपटारा करें। उन्होंने कहा कि कोई प्रताडि़त कर रहा हो या समय पर कार्य नहीं होने पर वे सीधे आयुक्त से भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने शिविर में आए विशेष योग्यजनों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को तुरंत निदान करने के लिए पाबंद किया। बीसीएमएचओ कुंभलगढ़ को मौके पर ही डॉक्टरी प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। शिविर में शर्मा ने कान की मशीन, वेसाखियों का वितरण भी किया। शिविर में सभी विभागों के काउंटर लगाए गए थे।
शिविर में समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक जयप्रकाश, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर चौहान, कुंभलगढ़ एसडीएम जयपाल सिंह राठौड़, तहसीलदार दिनेश आचार्य, बीसीएमएचओ डॉ. मस्तराम मीणा, कार्यवाहक बीडीओ ख्यालीलाल लोहार, पूर्व उप जिला प्रमुख मदनलाल गुर्जर, ललित श्रीमाली, सरपंच विकास दवे, धर्मचंद सरगरा, सोहनलाल गुर्जर मौजूद थे।