7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजसमंद में पांच पेपरलेस इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शुरू, जमा-निकासी भी घर बैठे

दिसम्बर तक सभी 187 डाकघरों में खुलेंगे बैंक, अब तक एक हजार लोगों ने खुलवाए खाते

2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest hindi news rajsamand,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

राजसमंद में पांच पेपरलेस इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शुरू, जमा-निकासी भी घर बैठे

राजसमंद. जिले के डाकघरों में खुले पोस्ट पेमेंट बैंक पूर्णतया पेपरलेस हैं, जहां खाता खुलवाने से लेकर नकद जमा व निकासी तक सारा कार्य पेपरलेस है। खास बात यह है कि दिसम्बर तक सभी 187 डाकघरों में बैंक शाखा खुलने के बाद कोई भी व्यक्ति घर, दुकान या दफ्तर में बैठे बैठे ही नकद राशि जमा करवा व निकलवा सकेंगे। इसके लिए बैंक के तय टोल फ्री नम्बर पर कॉल करते ही कुछ देर बाद डाकिया बताए गए पते पर पहुंच जाएगा और स्मार्ट फोन में एप्स के जरिये बायोमैट्रिक मशीन में अंगूठा लगवाकर या रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) से नकदी जमा व भुगतान कर सकेंगे। पांच बैंक शाखाओं में अब तक एक हजार से ज्यादा बैंक खाते खुल चुके हैं, जो तकनीकी कारणों से 15 सितम्बर के बाद लेन-लेन कर सकेंगे।

प्रधान डाकघर कांकरोली, उप डाकघर रेलमगरा, फरारा, बनेडिय़ा व बामनिया कलां में 1 सितम्बर से ही पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत हो गई, जबकि शेष 184 उप डाकघरों में तीन चरणों में अक्टूबर, नवंबर व दिसम्बर तक सभी बैंक शाखाएं खुल जाएगी। बचत व चालू दोनों प्रकार के खाते न्यूनतम 100 रुपए जमा कर खोले जा रहे हैं, जिसमें अधिकतम 1 लाख रुपए जमा करवा सकेंगे। अन्य बैंक खातों में भी नकद ऑनलाइन ट्रांसफार्मर की जा सकेगी। इसके अलावा डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना, आरडी, पीएलआई व एफडी के खातों से भी बैंक खाते को लिंक किया जा सकेगा। बॉयोमेट्रिक प्रमाणीकरण में अपना खाता संख्या एवं पिन याद करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

नकद निकासी के पांच तरीके
मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड नम्बर, क्यूआर कोड, बैंक खाता संख्या या बैंक खाता आईडी से भी नकद राशि जमा करवा व निकाल सकेंगे। पेपरलेस बैंकिंग होने से ऑनलाइन ठगी की संभावना भी नहीं रहेगी।

मिलेगी ये सभी सुविधाएं
केन्द्रीयकृत बैंकों की तरह पोस्ट पेमेंट बैंक में डेबिट, के्रडिट कार्ड, इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग, सभी बिल, टैक्स कलेक्शन, मनी ट्रांसफर, बिजली-पानी बिल जमा, मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज, टॉप-अप, एसएमएस मिस्ड कॉल बैकिंग, सरकारी सब्सिडी आ सकेगी। वहीं व्यापारी ई कॉमर्स डिलेवरी का डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। 4 फीसदी ब्याज दर, तिमाही खाते की विवरण ई मेल या डाक से घर पर मुफ्त में पाएंगे।

डाकघर में पेपरलेस बैंकिंग
राष्ट्रीयकृत बैंकों से बेहतर व एडवांस पेपरलेस बैंक है। खाता खोलने के लिए सिर्फ आधार नम्बर की जरूरत है और नकदी निकासी व जमा के लिए भी बैंक पासबुक व अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं है। मोबाइल नंबर, आधार नम्बर, क्यूआर कोड, खाता संख्या व खाता आईडी के जरिये नकद निकासी व जमा हो सकेगी। प्रथम चरण में पांच डाकघरों में बैंक खुल चुका है और अब तीन चरणों में दिसम्बर तक सभी 187 डाकघरों में बैंक शाखाएं खुल जाएगी।
तिलकेशचंद्र शर्मा, सहायक अधीक्षक डाकघर कांकरोली