
शर्मनाक: नकली किन्नर समझ किन्नरों ने की पिटाई, कपड़े उतार किया लज्जित, लेकिन भेद खुला तो सभी चौंके..
राजसमंद.
लेडिज सलवार सूट में घूमते हुए लोगों से नकद रुपए मांगने वाले युवकों को किन्नरों ने किन्नर के भेष में चौथ वसूली के आरोप लगाते हुए मारपीट कर राजनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। किन्नर पारस ने बताया कि जिला कलक्ट्री से लेकर टीवीएस चौराहे तक दुकानदारों व अन्य लोगों से ये युवक किन्नर के भेष में नकद रुपए मांग रहे थे।
दुकानदारों से नकद राशि लेते पकड़े,
किन्नरों के आ जाने के बाद तीन युवक कार लेकर फरार हो गए, जबकि एक को पकड़ लिया गया। बाद में उसे राजनगर थाना पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान बड़ी तादाद में लोग एकत्रित हो गए और उस व्यक्ति के कपड़े उतार कर उसे लज्जित भी किया।
किन्नर नहीं बेहरूपिया था..
हैड कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह ने बताया कि नकली किन्नर समझ कर जिसे पुलिस को सौंपा, वह नकली किन्नर की जगह बेहरुपिया निकला। पुलिस जांच में सादुलपुर, धार (मध्यप्रदेश) निवासी दिलीप पुत्र मांगूनाथ के रूप में पहचान हुई, जिसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। साथ ही गहन पूछताछ की गई, जिसमें बताया कि वह मांग कर पेट भरने वाली जाति से है और इसी सिलसिले में त्यौहार पर राजसमंद आ गए थे। पुलिस जांच में उसके पास क्षेत्रीय पुलिस व तहसीलदार के प्रमाण पत्र भी मिले। इस बात का खुलासा होने के बाद बाजार के लोगों को घटना पर अफसोस हुआ।
Updated on:
1 Nov 2018, 1:29 AM IST
Published on:
1 Nov 2018, 1:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.