25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायतों का बड़ा पुनर्गठन: 74 नई ग्राम पंचायतों के गठन के बाद अब संख्या 287

जिले में पंचायत प्रशासन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 74 नई ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन कर दिया गया है।

3 min read
Google source verification
Panchayat raj News

Panchayat raj News

राजसमंद. जिले में पंचायत प्रशासन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 74 नई ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा अनुमोदन मिलने के बाद इन नई पंचायतों को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले में ग्राम पंचायतों की कुल संख्या 213 से बढ़कर अब 287 हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्तावों और प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद सरकार ने निम्नानुसार नई पंचायतों को मंजूरी दी। नई पंचायतों के गठन के साथ इन पंचायतों में गांवों का समावेश भी कर दिया गया है, ताकि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रशासन, योजनाओं का लाभ और सुविधाओं तक सुगम पहुंच मिल सके। जानकारी के अनुसार जिले की वर्तमान 213 ग्राम पंचायतों में से भीम ब्लॉक की सात पंचायतें ब्यावर में चली गई हैं, लेकिन इनका सारा प्रशासनिक कार्य अब भी राजसमंद जिले से ही संचालित हो रहा है। नई पंचायतों के गठन के बाद कुल संख्या बढ़कर अब 287 हो गई है।

पंचायत का नाम ही बदला

रेलमगरा की ग्राम पंचायत पिपली अहीरान को वहां से हटाकर राजसमंद में जोड़ दिया गया है। राजसमंद की ग्राम पंचायत ‘काना देव का गुड़ा’ का नाम बदलकर ‘काडा का तालाब’ कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार इन बदलावों से पंचायतों की कुल संख्या पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

राजनीतिक समीकरणों में भी उठापटक

नई ग्राम पंचायत बनने के बाद क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों में भी उठापटक हो गई है। आने वाले पंचायत चुनावों में अब जनप्रतिनिधियों को नए सिरे से कवायद करनी पड़ेगी। इसके साथ ही समीकरणों को साधने के लिए नई रणनीति बनानी पड़ेगी।नई ग्राम पंचायत बनने के बाद क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों में भी उठापटक हो गई है। आने वाले पंचायत चुनावों में अब जनप्रतिनिधियों को नए सिरे से कवायद करनी पड़ेगी। इसके साथ ही समीकरणों को साधने के लिए नई रणनीति बनानी पड़ेगी।

आमेट ब्लॉक

  • बांडा: बांडा, ताणवाण, चतराजी का गुड़ा, सपराव का गुड़ा, कानजी का खेड़ा, लोट का गुड़ाआगरिया का वाडा: आगरिया का वाडा, उदावतों का खेड़ा, मोडारड़ा का खेड़ा, हवाला, परवती, राजपुरा, कालेसरिया, चतरपुराटीकड़: टीकड़, पबराना, धुंकलसिंहजी का खेड़ा, आसन कोटेश्वरी
  • देवड़ों का गुड़ा: देवड़ों का गुड़ा, नवलसिंहजी का खेड़ा, जवालिया, भैरूदासजी का खेड़ा, हाक्यावासभीलमगरा: भीलमगरा, भादला, वरनीया
  • बल्लों का खेड़ा: भोपजी का खेड़ा, मुण्डकोशिया,बल्लों का खेड़ा, माकरड़ा, दुदालियाढेलाणा: ढेलाणा, आसन, फलासिया
  • सेफटिया: सेफटिया, कोला का खेड़ा, सरेवड़ी, पाटिया खेड़ा, कुलांची, नाबरीया, बानियाखेड़ासेंगनवास: सेंगनवास, पिपलिया, खेड़ीया, धनोलीसाकरोदा: साकरोदा, सिमाल, जाटियाखेड़ा
  • मुरड़ा: मुरड़ा, बुधपुरा, गोवलिया, गाडरियावास

भीम ब्लॉक

  • कालेटरा: सुनारकुड़ी, कालेटरा, आडीमगरीडांसरिया: डांसरिया, भागावड़, पावटिया
  • चाक हिरात: बिच्छुदड़ा, चाकहिरातठिकरवास खुर्द: ठिकरवास खुर्द, कहारीथोरिया वेर: वेर, डूंगागुड़ा, थोरियाचेता: चेता, अण्टाली, कानियाना, डाबझर(वीरान), पीथागुड़ा, वीरमगुड़ा, खीमागुड़ा
  • चांदेला की गंवार: ढाणा, चांदेला की गंवार
  • पीपरेलु: बांसावारी, खेड़ा जस्सा, पीपरेलु, सातपालिया, गुड़ाकेशा, झूठियां, मुठिया
  • बारला चौड़ा: मोहरिया, बारला चौड़ाबड़ो की रेल: बड़ों की रेल, मियाला खेत, राजारेल
  • तीतरी: तीतरी, कंकेडिय़ा, दहेडिय़ामेडिया: धवाला कलां, कथार, मेडिया
  • नालोई लालपुरा: नालोई नालपुरा, घाटा, दर्रा

देलवाड़ा ब्लॉक

  • आकोदड़ा: आकोदड़ा, हालावास, रूपावली
  • सोडावास: सोड़ावास, लोलेरो का गुड़ा, शिशवी की ढाणी, बाजुंदा, रामपुरिया
  • उषाण: उषाण, कूण्डाशिवसिंह का गुड़ा: शिवसिंहजी का गुड़ा, खेतपाल का गुड़ा, जुना गुड़ा, दाड़मी, भूमलियों का गुड़ा, बोर कुंआ, घाटी का मठ, राया
  • गोरेला: करमठों का ढाणा, झीपों की रहट, गुड़ली, गोरेला, मजेरा, राती तलाई

देवगढ़ ब्लॉक

  • अर्जुनगढ़: अर्जुनगढ़, उण्डवासान, खरनिया, गुदली, खुमाखेड़ाभारतसिंह जी का गुड़ा: भारतसिंह जी का गुड़ा, कोटड़ा, नान्दवा, सामर नाका, अनोपुरा, लालजी का खेड़ा
  • तपालो का खेड़ा: टोकरा, रतना का गुड़ा, उमराज, तपालो का गुड़ामाण्डावाड़ा: माण्डावाड़ा, बीडदेवगढ़, जोगेला, भूण्डवास, वेरावास
  • नीमझर: नीमझर, मालजी का खेड़ा,झाकरा, पुनियाना, चवला रेल का खेड़ाकामला: कामला, किटो का वाडिया, हवाला, हिरा की बस्सी ए, हिरा की बस्सी बी

खमनोर ब्लॉक

  • गुडला: गुड़ला, सुरतसिंह की भागल, उठड़ों की भागलउसरवास: उसरवास, रेबारिया की ढाणी, बड़ी बल्लों की भागलपरावल: परावल, खेड़लिया
  • बलीचा: बलीचा, खरवड़ों की ढाणी, रेबारियों की ढाणी, डाबून
  • कल्लाखेड़ी बड़लवाली: बांसड़ा, करजिया, चेनपुरिया, बांडीनाल, उमरड़ा तलाई, कल्ला खेड़ी वीरान, कल्ला खेड़ी खारा, कल्ला खेड़ी पाटिया, कल्ला खेड़ी बड़लवाली, कोठारिया चक बी, खोखा ढाणी

कुंभलगढ़ ब्लॉक

  • सोनियाणा: सोनियाणा, आयत्री, गुडलिया, थोरियावास, खरनीखेड़ा
  • डूंगरजीका गुड़ा: डूंगरजी का गुड़ा, निमड़ी, जस्सा जी का गुडा, भोपजी की भागल, मावेलो का
  • गुड़ाबांसा: बांसा, आसन, बोरी, चुंडावतों का खेड़ा, कितेला, काकरिया
  • बाणीयां टुकड़ा: बाणीयां टुकड़ा, अमल्यार, मोजावतों का गुड़ा, मोहनरामजी का गुड़ा, मानसिंह जी का गुड़ा, लेवों का तालाब, चेचियों का गुड़ा, ओवरी की बालराजाम्बु का तालाब: जाम्बु का तालाब, पुठिया, कोयला, सरस का गुड़ा, कीकाथोरिया की भागल, खेड़ा
  • नाथेला: नाथेला, पावणा, धोला की ओड़, करड़ों का गुड़ापासून: पासून, जडफ़ा
  • थोरिया: थोरिया, बरडाया, भवानी की भागल
  • बडग़ुल्ला: बडग़ुल्ला, बल्लों का गुड़ा, धुणी की भागल, कितावतों की भागल, मामदेव की भागल, पिछोरों की भागल, डबकुडियादोवास: दोवास, कोदार
  • केसर: केसर
  • कलथाना: कलथाना, कोटड़ाबांरा: बांरा, देलवाडिया
  • हमेरपाल: हमेरपाल, चाम्बुआ सरेजला

रेलमगरा ब्लॉक

  • मेणिया: मेणिया, गमेरपुरा, कारोलिया
  • भराई: भराई, लक्ष्मीपुरा, शोपुराआंजणा: आंजणा, दरीबा, कांटिया खेड़ा
  • लड़पचा: लड़पचा, छडंग़ा खेड़ीचावण्डिया: चावण्डिया, छापरीमदारा: मदारा, मोर्रा
  • खटूकड़ा: खटूकड़ा, ढीली
  • सोनियाणा: सोनियाणा, छतरीखेड़ा, दामोदरपुरा, लखमीपुरा
  • लापस्या: लापस्या, दौलतपुरा, रामपुरिया

राजसमंद ब्लॉक

  • नोगामा: नोगामा, नान्दोली, भटटखेड़ा
  • मजा-नान्दोड़ा: नान्दोड़ा, मजां, अभयसिंह जी का खेड़ातलाई: तलाई, झांझर, सार्दुल, पिपलिया, ढाणी
  • मोरचना: मोरचना, सार्दुल खेड़ा
  • मादड़ी देवस्थान: मादड़ी देवस्थान, कनावदा, माण्डावाड़ा
  • सापोल: सापोल
  • सथाना: सथाना, मेंगटिया कलां, मेंगटिया खुर्द, फतहनगर का खेड़ा, पीथावास, तेजपुरा, देवगांव
  • जोधपुरा: जोधपुरा, आकोदिया का खेड़ा, गाडरीयावास, खातीखेड़ा
  • बडलिया: बडलिया, लालपुर, केशवनगर,प्रेमपुरालवाणा: लवाणा, भगवान्दा कलां, बांसोल
  • सोनियाणा: सोनियाणा, पांडोलाई, प्रतापुरा

कहां कितनी ग्राम पंचायतें बनी

  • आमेट : 11
  • भीम : 13
  • देलवाड़ा : 05
  • देवगढ़ : 06
  • खमनोर : 05
  • कुंभलगढ़ : 14
  • रेलमगरा : 09
  • राजसमंद : 11