11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजसमंद
marriage news: ‘बाल विवाह अभिशाप है’ का दिया संदेश, अक्षय तृतीया को लेकर जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रम
Play video

marriage news: ‘बाल विवाह अभिशाप है’ का दिया संदेश, अक्षय तृतीया को लेकर जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रम

13 संभावित बाल विवाहों को आवश्यक कार्यवाही कर रूकवाया गया है तथा संबंधित अभिवावकों और संरक्षक को पाबंद किया गया है

Google source verification

राजसमंद. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधीकरण राजसमन्द के संयुक्त तत्वावधान में जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुरेन्द्र कुमार पाण्डे सीओ स्काउट राजसमन्द ने बताया कि गांधी सेवा सदन स्कूल से बाल विवाह नहीं करवाने की जागरूकता को लेकर रैली का आयोजन किया गया। बाद में स्कूल परिसर में ही संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि नरेन्द्र कुमार पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधीकरण थे। इस दौरान सचिव ने बाल विवाह को एक कुरीति एवं अभिषाप बताया। कार्यक्रम में 249 संभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी निर्वाहन करते हुए अपनी उत्कंठाओं को प्रश्नोतरी के माध्यम से शांत किया। अभार विद्यालय के संस्था प्रधान द्वारा ज्ञापित गया। इस अवसर पर गांधी सेवा सदन के विद्यालय स्टाफ रोवर देवीलाल गुर्जर, अमर सिंह खरवड़, रेंजर सोनिका मेघवाल ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।
किया जागरूक
रेलमगरा. दरीबा में हिन्दुस्तान जिंक के डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल विवाह की रोकथाम के उद्देश्य को लेकर मंगलवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद के पूर्णकालिक सचिव नरेन्द्र कुमार ने बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बालकों को बाल विवाह जैसे आयोजनों में भाग नहीं लेने का आह्वान किया। स्काउट सीओ सुरेन्द्र पाण्डे ने बालकों को आसपास होने वाले बाल विवाह की जानकारी पुलिस, चाइल्ड केयर अथवा सामाजिक संस्थाओं को देने की अपील की। इस दौरान संस्था प्रधान दिव्येन्दुसेन शर्मा, अधिवक्ता नवलसिंह राणावत, मदनलाल सालवी, मुकेश शर्मा उपस्थित थे। संचालन नीति त्रिपाठी ने किया।
कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन करें
राजसमंद. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश काकड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव नरेन्द्र कुमार द्वारा वैकल्पिक विवाद निस्तारण केन्द्र पर पैरालीगल वॉलंटियर्स के साथ मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सचिव नरेन्द्र कुमार ने पैरालीगल वॉलंटियर्स को उनके कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया व उन्हें उनके कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा संचालित नवीन विधिक सेवा कार्यक्रमों एवं उनमें पैरालीगल वॉलंटियर्स की भूमिका के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
१३ बाल विवाह रुकवाए
राजसमंद. जिला प्रशासन द्वारा अब तक होने वाले 13 संभावित बाल विवाहों को आवश्यक कार्यवाही कर रूकवाया गया है तथा संबंधित अभिवावकों और संरक्षक को पाबंद किया गया है कि वे अपने बच्चों का बाल विवाह नहीं करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव नरेन्द्र कुमार ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार 30 जून तक बाल विवाह प्रतिषेध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के सफल आयोजन के लिए जिले के सभी न्यायिक अधिकारियों द्वारा विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन पैरा लीगल वोलंटियर्स एवं पैनल अधिवक्तागण के माध्यम से किया जा रहा है ताकि आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा सके। इस पर अबतक करीब १३ बाल विवाह रुकवाए गए हैं।
अक्षय तृतीया आज
नाथद्वारा. प्रभु श्रीनाथजी की नगरी में अक्षय तृतीया का त्यौहार बुधवार को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर आराध्य प्रभु श्रीनाथजी मंदिर में भी उष्णकालिक सेवा का क्रम प्रारंभ हो जाएगा। वहीं, दो राजभोग की झांकियों के दर्शन भी खुलेंगेे। शहरवासियों के द्वारा इस अवसर पर कुंभ का दान आदि कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
अक्षय तृतीया पर बाजारों में चहल-पहल
आमेट. अक्षय तृतीया पर होने वाले अबूझ सावों के चलते एक दिन पूर्व मंगलवार को आमेट के मुख्य लक्ष्मी बाजार में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की खासी चहल-पहल बनी रही। ग्रामीणों ने शादी-समारोह को लेकर कपड़े, ज्वेलरी, बर्तन, मनिहारी सहित अन्य जरूरत की सामग्री की खरीददारी की। इसके चलते संबंधित दुकानों पर ग्राहकों की पूरे दिन भीड़-भाड़ बनी रही। नगर के लक्ष्मी बाजार में इसके चलते दिनभर यातायात बाधित रहा, जिससे आने-जाने वालों को थोड़ी परेशानी भी हुई।