
राजसमंद के नाथद्वारा में निर्माण कार्य के अवलोकन के दौरान अधिकारियों से चर्चा करती सांसद दीया कुमारी।
राजसमंद. सांसद दीया कुमारी ने केंद्र सरकार की कृष्णा सर्किट योजना (Krishna Circuit ) के अंर्तगत नाथद्वारा में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। सांसद ने श्रीनाथजी की नगरी 'नाथद्वारा' में 28.50 करोड़ की राशि से निर्मित किए जा रहे पर्यटक व्याख्या सह सांस्कृतिक केंद्र, कृष्णा सर्किल एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में अनियमितता पर स्वत: संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा की भ्रष्टाचार और नियम विरूद्ध कार्य करने वाले ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए सरकार से अनुशंसा की जाएगी।
जिले में 56 महंगाई राहत शिविरों में 3804 ने कराया पंजीकरण
- 42 स्थाई और 14 अस्थाई शिविर संचालित, 17489 कार्ड किए वितरित
राजसमंद. जिले में महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों में आमजन अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत गुरूवार को जिले में 3804 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। जिले में 56 राहत कैम्पों में से 42 स्थाई एवं 14 अस्थाई कैम्प शामिल है। जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित 17489 कार्डों का वितरण किया गया।
यहां हुए प्रशासन गावों के संग अभियान
राजसमन्द में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुन्दरचा व महासतियों की मादड़ी, आमेट में राजीव गांधी सेवा केन्द्र झोर, कुम्भलगढ़ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आंतरी तथा पीपाणा, नाथद्वारा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुंजोल तथा बिलोता, रेलमगरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटडी, भीम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोगी, देवगढ़ में राजीव गांधी सेवा केन्द्र विजयपुरा।
Published on:
09 Jun 2023 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
