12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाथद्वारा जिला चिकित्सालय को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिला, 88.43 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

नाथद्वारा. नगर स्थित श्री गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेन्स स्टैंडर्ड्स (NQAS) के अंतर्गत गुणवत्ता प्रमाणित घोषित किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, अस्पताल ने कड़े राष्ट्रीय मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 88.43 प्रतिशत अंक […]

less than 1 minute read
Google source verification
नेशनल क्वालिटी एश्योरेन्स स्टैंडर्ड्स

नेशनल क्वालिटी एश्योरेन्स स्टैंडर्ड्स

नाथद्वारा. नगर स्थित श्री गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेन्स स्टैंडर्ड्स (NQAS) के अंतर्गत गुणवत्ता प्रमाणित घोषित किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, अस्पताल ने कड़े राष्ट्रीय मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 88.43 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यह प्रमाणन अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीज सुविधाओं और प्रबंधन की दक्षता को दर्शाता है।

केंद्रीय टीम द्वारा 25 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक अस्पताल का विस्तृत बाह्य मूल्यांकन किया गया। इस दौरान फार्मेसी, ओपीडी, ब्लड बैंक, आईसीयू, इमरजेंसी एवं ट्रॉमा, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, सोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एक्स-रे, प्रयोगशाला, कुपोषण वार्ड और रामाश्रय वार्ड सहित कुल 19 विभागों की गहन जांच की गई।

प्रमुख उपलब्धियां

  • पारदर्शिता एवं जवाबदेही प्रबंधन में 100% अंक
  • एनेस्थीसिया सेवाएं एवं परिवार नियोजन सेवाओं में पूर्ण अंक
  • “मेरा अस्पताल” फीडबैक पोर्टल पर 86% मरीज संतुष्टि

विभागवार प्रदर्शन

  • आईपीडी (भर्ती विभाग): 95%
  • डिलीवरी वार्ड: 93%
  • इमरजेंसी विभाग: 81%
  • मरीजों के लिए सुविधाएं

अस्पताल में मरीजों को निशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

अस्पताल के पीएमओ डॉ. अनिल कुमार शाह ने इस उपलब्धि को जनता, जनप्रतिनिधियों और अस्पताल स्टाफ के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने समाजसेवी मदन पालीवाल के सहयोग का विशेष उल्लेख किया, जिनके योगदान से आईसीयू, स्वच्छता, गार्डन और पार्क मेंटेनेंस में सुधार हुआ। इसके साथ ही, श्रीनाथजी मंदिर मंडल द्वारा मरीजों को निशुल्क डायलिसिस सुविधा, भामाशाहों द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर तथा एसबीआई के सीएसआर फंड से उपलब्ध कराए गए उपकरणों ने भी अस्पताल सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।