14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब शहर की गलियों में घूमने लगा पैंथर…देखें वीडियो

शहर में पिछले कुछ दिनों से पैंथरों का मूवमेंट बढ़ता जा रहा है। इसके कारण अब शहरवासी भी डरे और सहमे रहने लगे हैं। स्थिति यह है कि पिछले 12 दिनों में शहरी क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट दिखाई दिया है। इसे लेकर वन विभाग ने भी मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। अब पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
अब शहर की गलियों में घूमने लगा पैंथर...देखें वीडियो

अब शहर की गलियों में घूमने लगा पैंथर...देखें वीडियो

शहर के किशोर नगर दयालशाह किले की पहाड़ी की तलहटी स्थित वन विभाग के रोड पर गुरुवार रात्रि को सीसीटीवी कैमरे में पैंथर कैद हुआ। पैंथर रोड पर चलता दिखाई दे रहा है। उसने बछड़े पर झपट्टा मारकर उसे घायल कर दिया। रोड के दोनों और कई मकान है। क्षेत्रवासियों को इसकी जानकारी शुक्रवार को सुबह लगी। इससे लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग के कार्मिकों ने भी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और उसके बाद पैंथर के पैरों के निशानों की भी खोज की, लेकिन पैंथर का मूवमेंट सडक़ पर होने के पगमार्क कुछ ही दिखाई दिए। वन विभाग की ओर से मॉनिटरिंग बढ़ाई गई है।

गत दिनों छतों पर घूमता दिखा था पैंथर
शहर के धोईंदा स्थित रैगर मोहल्ले में 23 दिसम्बर की रात्रि को पैंथर घरों की छतों पर घूमता दिखाई दिया था। सीसीटीवी कैमरे में पैंथर की आवाजाही कैद होने के कारण क्षेत्रवासियों में हडक़ंप मच गया था। यहां पर भी पैंथर एक छत से दूसरी छत पर विचरण करता दिखाई दिया था। ऐसे में शहरी क्षेत्र में पैंथर की आवाजाही चिंता का विषय बनती जा रही है।
मॉनिटरिंग बढ़ाई है, लगवाएं पिंजरा
शहरी क्षेत्र में पैंथर श्वान और बछड़े के शिकार के लिए आ जाते हैं। इनकी मॉनिटरिंग करवाई जा रही है। गुरुवार रात्रि को भी सीसीटीवी कैमरे में पैंथर की आवाजाही कैद हुई है। जरूरत होने पर पिंजरा आदि लगवाया जाएगा।
- डॉ. आलोक गुप्ता, डीएफओ वन विभाग राजसमंद

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग