7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाद और वाद के बाद एमसीएच विंग का निर्माण ठण्डे बस्ते में

Bhim Hospital news भीम अस्पताल : डीएमएफटी के तहत 28़ करोड़ की लागत से बननी थी इमारत, केवल नींव खुदाई के बाद काम हो गया बंद, विद्यालय की जमीन पर हो रहा था निर्माण
2 min read
Google source verification
15022024rajsamandm7_1.jpg

भीम कस्बे के सरकारी अस्पताल परिसर में डीएमएफटी योजना अंतर्गत 28 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई भवन का निर्माण कार्य करीब 6 माह से अधरझूल में है।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की योजना के तहत 50 बेड का की यह चिकित्सा इकाई पिछली सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी।

भवन निर्माण कार्य के तहत केवल नींव की खुदाई हुई है, जिसके लिए आठ लाख 50 हजार रुपए एवं भूमि समतलीकरण के लिए तीन लाख रुपए सहित कुल 11.50 लाख रुपए का भुगतान ठेकेदार को कर दिया गया है, लेकिन उसके बाद से वर्तमान में कार्य ठप पड़ा है।- यह बनना था भवन में

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक भवन, डॉक्टर्स चैंबर, ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड रूम, डिस्पेंसरी, गायनिक रूम, ओपीडी पार्किंग, शिशु एवं मातृ गहन चिकित्सा इकाई, वार्ड सहित अन्य कक्ष बनने हैं। उप जिला चिकित्सालय, भीम के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अनुसार एमसीएच विंग के लिए डीएमएफटी योजना अंतर्गत 28 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे, जिसका पीडब्ल्यूडी ने टेंडर जारी किया था। वर्तमान में कार्य बंद होने के कारण शेष राशि सरकार ने डीएमएफटी मद में प्रत्याहारित कर ली है।

विवादग्रस्त हो गई जमीन, अदालत में चल रहा वाद
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीम के प्रधानाचार्य विजेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि विद्यालय की भूमि पर एमसीएच विंग भवन निर्माण कार्य रुकवाने को लेकर 2 सितम्बर, 2023 को प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को पत्र प्रेषित किया था। स्थानीय विद्यालय के दक्षिणी परिसर में स्थित कृषि संकाय के विद्यार्थियों के प्रायोगिक कार्य के लिए भूमि के खसरा संख्या 10515 बटा 9900 भूमि आवंटन विवादग्रस्त होने के कारण अपर जिला न्यायालय में दायर वाद का निस्तारण होने तक वादग्रस्तस्थल की मौके व अभिलेख स्थिति यथावत बनाए रखने का आदेश जारी हुआ था। इस पर अस्थायी निषेधाज्ञा जारी की गई है।

उप जिला चिकित्सालय के लिए नंदावट में 25 बीघा भूमि आवंटन प्रक्रियाधीन
इधर, उपजिला चिकित्सालय के लिए नंदावट में 25 बीघा भूमि का आवंटन प्रस्तावित है। तहसीलदार अनिता सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत टोगी के राजस्व गांव नंदावट में राजकीय चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन की फाइल जिला कलक्टर कार्यालय में लम्बित है। टोगी पटवारी हंसराज मीणा ने बताया कि अस्पताल के लिए सत्र 2018-19 के आराजी संख्या 2641-1843 में 10 बीघा जमीन पूर्व में आवंटित की गई थी। वर्तमान समय में नंदावट के आराजी संख्या 2546-1419 में 5 बीघा व 2667-1419 में 10 बीघा जमीन आवंटित की गई है, जिसमें उपकारागृह भीम के लिए आवंटित भूमि भी शामिल है। खसरा संख्या 1420 में 4 बीघा एवं 2673-1419 में 6 बीघा कुल 25 बीघा भूमि आवंटन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उप कारागृह भीम को 1420 एवं 2544-1420 में से 15 बीघा भूमि आवंटन का प्रस्ताव जिला कलक्टर कार्यालय को भेजा गया।