7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चन्द्रभागा एनिकट में डूबे 2 युवक, एक की 15 दिन पहले ही हुई शादी, हत्या की आशंका

Crime news Rajsamand तीन दिन पहले हुई घटना : परिजन कर रहे थे तलाश, मामा को मिले बाइक, जूते व मोबाइल, जिसके घर गए, वह परिजनों के सवालों का नहीं दे रहा संतोषप्रद जवाब
2 min read
Google source verification
amet.jpg

आमेट थाना क्षेत्र के गांव ढेलाणा में चन्द्रभागा नदी पर बने एनिकट में शुक्रवार को डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। सिविल डिफेंस टीम ने ढाई घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव बाहर निकाल लिए। दोनों तीन दिन से लापता थे। एक युवक की शादी 15 दिन पहले ही हुई थी। दोनों घरों में मातम पसर गया है।

पुलिस ने बताया कि डूबे युवकों की पहचान श्रवण कुमार (21) पुत्र मीठालाल नायक निवासी किशनपुरा, थाना केलवा एवं संजय पुत्र दिनेश नायक उम्र 21 वर्ष निवासी कीरा का ओड़ा थाना केलवा के रूप में हुई। दोनों 19 फरवरी को घर से निकले थे, जो नहीं लौटे। दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। आमेट पुलिस को सूचना देने के बाद सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने शव बाहर निकाले। प्रथम दृष्ट्या शव तीन दिन पुरानी दिख रहे थे। केलवा सीएचसी शव लाने के बाद परिजनों ने रिपोर्ट दी, फिर शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया गया।

मामा को एनिकट के पास दिखे बाइक, जूते और मोबाइल
ढूंढने निकले एक युवक के मामा को तालाब के पास बाइक, जूते और मोबाइल मिले। मामा अनिल ने बताया कि किशनपुरा केलवा निवासी उनका भांजा श्रवण नायक और दूर के रिश्ते में उसका चचेरा भाई संजय नायक यह कहकर घर से निकले थे कि आगरिया के हिम्मत वाल्मीकि ने उसे बुलाया है। हिम्मत वहां मुर्गी-मछलियों का व्यापार करता है। 20 फरवरी को श्रवण की मां से शाम 4 बजे आखिरी बार बात हुई थी। श्रवण ने कहा था कि वे हिम्मत के घर पर हैं। रात वहीं रुकेंगे। इसके बाद दोनों से कोई बात नहीं हो पाई।

ढाई घंटे चला रेस्क्यू
सिविल डिफेंस टीम सुबह 11.30 बजे पहुंची, तब पानी में दोनों के शवों की तलाश शुरू हुई। पहला शव दोपहर 1.30 बजे और दूसरा शव 2 बजे मिला। परिजनों ने बताया कि एक शव मछली पकडऩे के जाल में मिला है।

जिसके घर गया था भांजा, मामा वहां पहुंचे
अनिल ने बताया कि दोनों शुक्रवार को भी घर नहीं आए तो हिम्मत को फोन किया। श्रवण व संजय का फोन नहीं लगने व पूछताछ करने पर हिम्मत टालमटोल करने लगा। उसने कहा कि आप यहां आ जाओ। मामा अनिल आगरिया पहुंचे तो वहां श्रवण और संजय नहीं मिले। बार-बार पूछने पर भी दोनों के बारे में नहीं बताया। अनिल ने कहा कि तू जहां मछली पकडऩे जाता है, वहां ढूंढने चलते हैं। ऐसा कहने पर हिम्मत मामा को तालाब पर लेकर गया, जहां श्रवण और संजय की बाइक, मोबाइल, जूते पड़े थे।

परिजनों को हत्या की आशंका
परिजनों ने हत्या करने का शक जताया है। उनका कहना है कि दोनों लडक़े उसके पास गए थे, लेकिन जब उनके बारे में पूछा तो कुछ भी साफ-साफ नहीं बताया। पुलिस अधिकारी शांतिलाल का कहना है कि परिजनों को हत्या की आशंका है। मामले की जांच की जाएगी।