7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 थानाधिकारी बदले, 276 कांस्टेबल और 36 एएसआई के भी तबादले

पुलिस अधीक्षक ने ज्वॉइन करने के बाद एक ही दिन में जारी की चार स्थानांतरण सूचियां
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan_police.jpg

राजसमंद पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण करते ही जिले के पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किए हैं। चार अलग-अलग जारी तबादला सूचियाें में जिले में 15 थानाधिकारियों को इधर-उधर कर दिया है। 7 पुलिस निरीक्षक, 28 उपनिरीक्षक, 36 एएसआई और 276 कांस्टेबल के भी स्थानांतरण किए हैं।पुलिस निरीक्षकों की सूची के अनुसार योगेश चौहान को नाथद्वारा थानाधिकारी के पद से राजनगर, लीलाधर मालवीय को राजनगर से नाथद्वारा, हनवंत सिंह सोढ़ा को आमेट से भीम थानाधिकारी, सुनील शर्मा को श्रीनाथजी पुलिस थाना नाथद्वारा से रेलमगरा, पदस्थापन को प्रतीक्षारत श्याम सिंह रतनू को कांकरोली थानाधिकारी बनाया है। पदस्थापन को प्रतीक्षारत लक्ष्मणराम विश्नोई को महिला अपराध अनुसंधान सेल और दलपत सिंह को श्रीनाथजी मंदिर पुलिस थानाधिकारी के पद पर भेजा गया है।

पुलिस उप निरीक्षकों की तबादला सूची जारी कर कमलेन्द्र सिंह को देवगढ़ से आमेट थानाधिकारी, ओमसिंह को कुंवारिया से केलवा, सोनाली शर्मा को पुलिस लाइन से थानाधिकारी कुंवारिया, सुरेन्द्र सिंह को साइबर क्राइम थाना से खमनोर, कैलाश सिंह को चारभुजा से कांकरोली थाने में, भवानीशंकर को खमनोर से दिवेर थानाधिकारी, प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से चौकी कामलीघाट, विशाल गवारिया को पुलिस लाइन से थानाधिकारी केलवाड़ा, सुआलाल को पुलिस लाइन से थाना साइबर क्राइम में, अक्षय कुमार को पुलिस लाइन से थाना भीम में, विजेन्द्र सिंह को मानव तस्करी प्रकोष्ठ से थानाधिकारी देलवाड़ा, गोवर्धन सिंह को थाना नाथद्वारा से थानाधिकारी चारभुजा, रमेशलाल को थानाधिकारी देलवाड़ा से राजनगर द्वितीय थानाधिकारी, प्रीति रतनू को पुलिस लाइन से देवगढ़ थानाधिकारी सहित कुल 28 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। 276 कांस्टेबलों को स्वैच्छिक और प्रशासनिक व्यवस्था के आधार पर जिलेभर में भेज गया है। 36 सहायक उप निरीक्षक भी बदले गए हैं। सभी पुलिस अधिकारी व जवानों को तत्काल प्रभाव से ज्वॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।