
Transfer list IAS-RAS राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में राजसमंद में भी जिला कलक्टर सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए।
जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना का तबादला करौली हुआ है, वहीं राजसमंद के नए जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल होंगे। वह सिरोही से स्थानांतरित हुए हैं।
आईएएस के साथ ही जारी आरएएस की तबादला सूची में अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर का स्थानांतरण दौसा में इसी पद पर किया गया है। उनकी जगह अजमेर एडीएम राजेन्द्र सिंह आ रहे हैं।
भीम-देवगढ़ में महिला एसडीएम, राजसमंद-कुम्भलगढ़ में भी बदलाव
नई सरकार ने जिले के सात में से चार एसडीएम बदल दिए हैं। भीम व कुम्भलगढ़ में महिला एसडीएम तैनात की हैं। देवगढ़ एसडीएम अजय अमरावत को पिड़ावा (झालावाड़) भेजा है, जिनकी जगह निवई (टोंक) से रविकांत सिंह आएंगे। भीम से उम्मेद सिंह को शिवगंज (सिरोही) भेजा है। उनके स्थान पर खींवसर (नागौर) से पूनम को नियुक्त किया है। कुम्भलगढ़ से जयपाल सिंह राठौड़ को निम्बाहेड़ा (चित्तौडग़ढ़) भेजा है। उनकी जगह नसीराबाद (अजमेर) से अंशुल आमेरिया को नियुक्त किया है।
राजसमंद से बृजेश गुप्ता का तबादला मण्डरायल (करौली) किया है, जिनकी जगह नरेन्द्र कुमार जैन आएंगे, जो वर्तमान में दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कॉरिडोर के जयपुर में उपायुक्त एवं विशेषाधिकारी पद से स्थानांतरित हुए हैं।
जानें नए कलक्टर को
नाम : डॉ. भंवरलाल
जन्म दिनांक : 02/09/1987
मूल निवासी : कर्नाटक
शिक्षा : बीएससी (मेडिसिन), एमबीबीएस
Updated on:
06 Jan 2024 08:53 pm
Published on:
06 Jan 2024 08:52 pm
