8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणगौर महोत्सव की तैयारी जोरों पर ,भजन गायक सुरभि देंगी भजनों की प्रस्तुति

- गणगौर महोत्सव 2023 के कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप, 24 को होगी भक्ति संध्या, 25 को रंगारंग आर्केस्ट्रा कार्यक्रम और 26 होगा कवि सम्मेलन

2 min read
Google source verification
गणगौर महोत्सव की तैयारी जोरों पर ,भजन गायक सुरभि देंगी भजनों की प्रस्तुति

राजसमंद में मुख्य मार्ग पर सजावटी द्वार लगाते कारीगर

राजसमंद. नगर परिषद की ओर से गणगौर महोत्सव और मेला 2023 को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत 24 से 26 मार्च तक कई आकर्षक कार्यक्रम होंगे।
नगर परिषद सभापति अशोक टांक ने बताया कि गणगौर महोत्सव 2023 के कार्यक्रमों को मेला कमेटी की ओर से अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत 24 मार्च को भजन संध्या होगी, इसमें बनवारी तेरी यारी ने दिवाना बना दिया श्री राधे-श्री राधे जैसे भजनों से अपनी पहचान बनाने वाली जयपुर की गायिक सुरभि चतुर्वेदी भक्ति की गंगा बहाएगी। इसके साथ जिले के गायक लेहरुदास भी भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। इसी तरह 25 मार्च को इंडिया गोट टैलेंट के फाइनलिस्ट जीरो ग्रेविटी के कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का न सिर्फ मनोरंजन करेंगे, बल्कि अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से खूब रोमांचित करेंगे। इनके द्वारा हनुमान चालीसा, गणेश वंदना, देशभक्ति गीत एवं बॉलीवुड स्टंट की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

इसी तरह छोटे उस्ताद की विजेता दिल ले गई कुड़ी गुजरात गीत से अपनी छाप संगीत प्रेमियों पर छोडऩे वाली प्लेबेक सिंगर सोनिया शर्मा भी गीतों की मधुर प्रस्तुतियां देगी। दुर्गेश एण्ड ग्रुप की ओर से मिरर एक्ट फायर डांस एवं लेड परफारर्मेंस दी जाएगी। इंडिया गोट टैलेट फेम राहुल व मुकेश एरोबेटिक बलेंसिंंग की प्रस्तुति देंगे। एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा फेम कॉमेडियन हिरेन त्रिवेदी एवं जीतू एण्ड ग्रुप के द्वारा योगा के साथ शिव ताण्डव की प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव के अंतिम दिन 26 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें जयपुर के सत्यनारायण सत्तन, संजय झाला, मेरठ के बलवीर खिचड़ी, कानपुर के हेमन्त पाण्डे, ईटावा के श्रीराम भदावर, शक्करगढ़ के राजकुमार बादल, भुज की मोनिका हठीला, उदयपुर की दीपिका माही, नाथद्वारा के कानू पण्डित एवं कांकरोली के गौरव पालीवाल व सुनील व्यास अपनी रचनाएं पेश करेंगे।
बाजारों में तैयारियां शुरू, किया निरीक्षण
बालकृष्ण स्टेडियम में गणगौर मेला एवं सांस्कृति मंच निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके तहत सांस्कृतिक मंच गत वर्ष की तरह इस बार भी स्थायी मंच के सामने अलग से बनाया जा रहा है। मेला ग्राउण्ड पर लाइटिंग एवं बेरिकेडिंग आदि की तैयारियां भी शुरू की जा चुकी है। तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर नगर परिषद सभापति अशोक टांक के साथ ही पार्षदों आदि ने शुक्रवार को बालकृष्ण स्टेडियम का जायजा लेते हुए कार्मिकों व ठेकेदारों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद दीपक जैन, हेमंत गुर्जर, हेमंत रजक आदि मौजूद रहे।