27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीप्ति माहेश्वरी की ऐतिहासिक जीत, विश्वराज, हरि सिंह और सुरेन्द्र ने भी पक्का किया विधानसभा का टिकट

Election Rajasthan 2023 राजसमंद की चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा, अंतिम आंकड़े आना बाकी, लेकिन कांग्रेस मुकाबले में पिछड़ गई

less than 1 minute read
Google source verification
rajsamand_01_1.jpg

जिले की चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा तय हो गया है। नाथद्वारा सीट पर भाजपा के विश्वराज सिंह, राजसमंद सीट पर दीप्ति माहेश्वरी, कुम्भलगढ़ में सुरेन्द्र सिंह राठौड़ और भीम में हरि सिंह रावत जीत के अंतर से काफी आगे निकल चुके हैं। अंतिम आंकड़े आना शेष है, लेनि अब कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जीत लगभग असम्भव हो चुकी है।

राजसमंद के बालकृष्ण विद्या भवन उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह 8:30 बजे से मतगणना जिला निर्वाचन अधिकारी नीलाभ सक्सेना के निर्देशन में शुरू हुई। यहां चारों सीटों राजसमंद, भीम, कुम्भलगढ़ और राजसमंद में भाजपा प्रत्याशियों ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। नाथद्वारा सीट को छोडक़र कहीं भी कांग्रेस उम्मीदवार मुकाबले में नहीं दिखे। नाथद्वारा में कांग्रेस के दिग्गज सीपी जोशी को कड़ी चुनौती देने के बाद विश्वराज सिंह मुकाबले में आगे बढ़ गए हैं। बस उनकी जीत की घोषणा होना बाकी है।

यह है ताजा स्थिति


भीम
सुदर्शन सिंह, कांग्रेस 51585 (-26394)
हरि सिंह चौहान, भाजपा 77979 (+26394)

कुम्भलगढ़
सुरेन्द्र सिंह राठौड़, भाजपा २२०१७ मतों से आगे
योगेन्द्र सिंह परमार, कांग्रेस को मिले 55737 मत

राजसमंद
दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा 94043 (+31962) (जीत घोषित)
नारायण सिंह भाटी, कांग्रेस 13825
दिनेश बड़ाला, निर्दलीय 6626

नाथद्वारा
सीपी जोशी, कांग्रेस 86607 (-7636)
विश्वराज सिंह, भाजपा 94243 (+7636)