
Rajasthan Election Result 2023 वर्ष 2008 में एक वोट से हार के कारण चर्चा में रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. सी.पी. जोशी को घरेलू मैदान पर करीब 15 साल बाद हार देखने को मिली है। मेवाड़ पूर्व राज परिवार के सदस्य विश्वराज सिंह पर खेला गया भाजपा का दांव सफल रहा। विश्वराज ने सीपी को जिले के सबसे करीबी मुकाबले में 7504 मतों से मात दी। जोशी ने एक दशक के अंतराल के बाद वर्ष 2018 में उन्होंने नाथद्वारा से फिर चुनाव लडक़र जीता था, लेकिन इस बार नतीजा फिर बदल गया।
सीपी जोशी 1980 में पहला चुनाव लड़े व जीते थे। कुल 5 बार जीत नसीब हुई थी, जबकि तीसरी बार उन्हें हार झेलनी पड़ी है। यह चुनाव सीपी जोशी और कांग्रेस ने विकास के मुद्दे पर लड़ा था।
विश्वराज ने अपने जीवन का पहला चुनाव लडक़र विजय हासिल की। हिन्दुत्व, भ्रष्टाचार के मुद्दे और जातीय धु्रवीकरण के सहारे उनकी नैया पार लगी है। उनकी जीत इस सीट के इतिहास में 7वीं सबसे छोटी जीत है।
नाथद्वारा सीट पर कुल 20 राउण्ड में गणना पूरी हुई। पहले तीन राउण्ड में विश्वराज सिंह आगे थे, वहीं चौथे राउण्ड में सीपी जोशी को 4459 और विश्वराज को 4158 मत मिले। अंतर 301 का था, जबकि यहां तक दोनों को क्रमश: 15194 और 17101 वोट मिले थे। कुल मतों में विश्वराज आगे थे। सातवें राउण्ड में सीपी भारी रहे। उन्हेंं 5022 और मेवाड़ को 4909 मत मिले। अंतर 113 का रहा। 11वें व 12वें राउण्ड में सीपी ने ज्यादा वोट हासिल किए। सीपी को 5550 व 4210 तथा मेवाड़ को 5051 व 3848 वोट मिले। 14वें राउण्ड में सीपी को 4530 एवं विश्वराज को 4339 मत मिले, लेकिन मामूली बढ़त जोशी को जीत से दूर ले गई। कुल मतों में जोशी 5103 के अंतर से पिछड़ गए। 15वें राउण्ड में सीपी को 777 वोट ज्यादा मिले। अंतर फिर 4326 पर आकर कम हुआ। 19वें राउण्ड तक सीपी पिछड़ते ही गए, लेकिन आखिरी 20वें राउण्ड में सीपी को 4004 और मेवाड़ को 3631 मत मिले, लेकिन जोशी की हार तय हो चुकी थी।
फैक्ट फाइल
विश्वराज सिंह मेवाड़ (भाजपा) : 94950 (+7054)
डॉ. सीपी जोशी (कांग्रेस) : 87446
डाक मत-पत्र : 1555
नोटा : 2163
ईवीएम : 1,87,448
कुल : 1,89,003
15 चुनावों में जीत : भाजपा 5, कांग्रेस 8, जेएनपी 1, जेएस 1
नई सरकार में मेवाड़ को मिलेगी तवज्जो
नाथद्वारा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों की अलग समस्याएं हैं। लोगों से बात करके उन पर काम करेंगे। नई सरकार में मेवाड़ को निस्संदेह तवज्जो मिलेगी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हमारी पार्टी की सरकार बन रही है, यह खुशी की बात है।
विश्वराज सिंह मेवाड़, भाजपा के विजेता प्रत्याशी, नाथद्वारा
उम्मीद है, वह विकास की गति बढ़ाएंगे
नाथद्वारा की जनता का निर्णय स्वीकार है। मेरे कार्यकर्ताओं का धन्यवाद। विश्वराज सिंहजी को बधाई। उम्मीद है, वह पांच साल में हुए विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे।
सीपी जोशी, कांग्रेस, पराजित प्रत्याशी
Published on:
04 Dec 2023 10:41 pm
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
