10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajsamand: 26 अक्टूबर को राजसमंद रहेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अ​धिकारी सक्रिय

26 अक्टूबर को भिक्षुनिलयम में किरण माहेश्वरी स्मृति मंच की ओर से दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

less than 1 minute read
Google source verification
CM Visit

CM Visit

राजसमंद. 26 अक्टूबर को भिक्षुनिलयम में किरण माहेश्वरी स्मृति मंच की ओर से दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। जिस पर उनका कार्यक्रम में भाग लेना प्रस्तावित है।

मंगलवार को जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा, एसपी मनीष त्रिपाठी, एडीएम नरेश बुनकर सहित अन्य प्रशासन और पुलिस के अधिकारी जेके हेलीपेड पहुंचे और तैयारियां देखी। इस दौरान कलक्टर और एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके मुख्यमंत्री के आगमन, प्रस्थान, यातायात, सुरक्षा सहित विभिन्न बिंदुओं पर निरीक्षण किया। किरण माहेश्वरी स्मृति मंच का गठन 29 अक्टूबर 2021 को किया गया था। मंच द्वारा उनके सपनों को साकार करने के लिए जनसेवा, प्रतिभाओं का प्रोत्साहन, पर्यावरण संरक्षण, महिला शिक्षा आदि क्षेत्र में काम किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग