राजसमंद

Biparjoy : गोमती नदी से राजसमंद झील का जलस्तर 10 फीट पहुंचा, आवक जारी

- राजसमंद झील में एक ही रात में 5 फीट पानी की आवक, लोग देखने उमड़े, शाम तक जलस्तर 15 फीट तक पहुंचने की उम्मीद, गोमती का 4 फीट चल रहा गेज

less than 1 minute read
राजसमंद के तासोल पुलिया से बहता गोमती नदी का पानी।

राजसमंद. राजसमंद झील को भरने वाली गोमती नदी से लगातार पानी की आवक होने से सोमवार को सुबह 8 बजे तक झील का जलस्तर 10 फीट पहुंच गया है। शाम तक झील का जलस्तर 15 फीट तक पहुंचने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग के जानकारों के अनुसार गोमती नदी का गेज वर्तमान में 4 फीट चल रहा है। इसके कारण प्रशासन भी अलर्ट है। जिले का बाघेरी का नाका बांध ओवर फ्लो हो गया है। इसमें भी 2 फीट से अधिक की चादर चल रही है। यह पानी नंदसमंद में पहुंचता है। हालांकि अभी नंदसमंद 16 फीट खाली है। इसके भरने के बाद ही खारी फीडर खोला जाता है। इससे भी राजसमंद झील में पानी की आवक होती है। नंदसमंद के भी बारिश जारी रहने पर शाम तक भरने की उम्मीद है।
सिंचाई विभाग के अनुसार चारभुजा (गढ़बोर) स्थित राम दरबार रविवार को सुबह 5 बजे छलक गया। यह जनवाद, साथिया, गोमती, अमलियार, मुराना, धानीन, पड़ासली, आरवाड़ा, बामनटुकड़ा, मेहरड़ा, धायला, केलवा, खटामला, पर्वतखेड़ी और छापरखेड़ी होते हुए झील में रात्रि में पहुंचा। झील में करीब 5 फीट पानी है। ऐसे में सोमवार सुबह 8 बजे तक झील का जलस्तर 10 फीट तक पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि गोमती के चलते ने 2017 में झील 44 साल बाद छलकी थी। पिछले साल भी बारिश से गोमती चली थी, लेकिन झील तक नहीं पहुंच पाई थी। ऐसे में इस बार झील के फिर से छलकने की उम्मीद है।

Published on:
19 Jun 2023 10:19 am
Also Read
View All
Success Story: कंटेंट क्रिएशन ने बदल दी राजस्थान के रमेश चौहान की जिंदगी, सिविल इंजीनियर से बन गए इन्फ्लुएंसर, आज हो रही मोटी कमाई

रेलवे विकास को लेकर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ की केंद्रीय रेल मंत्री से शिष्टाचार भेंट ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

किसानों को बड़ी राहत: राजसमंद में फूलगोभी और आम को मिला फसल बीमा सुरक्षा कवच, मौसम की मार से अब नहीं टूटेगा किसान

विज्ञान का प्रश्न-पत्र 3, सामाजिक विज्ञान का 4 खंडों में होगा

एसआईआर से बदलेगा राजसमंद का सियासी गणित, 73,984 नाम होंगे बाहर, अकेले राजसमंद विधानसभा में सबसे अधिक 20,880 मतदाता प्रभावित

अगली खबर