
भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़
राजसमंद लोकसभा सीट, हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट पर दावेदारी कर रही हैं महिमा कुमारी मेवाड़ का, जानिए आखिर महिमा कुमारी इतनी चर्चा में क्यों हैं और किस परिवार से ताल्लुक रखती हैं..
दरअसल, महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पूर्व भाजपा के भगवा रंग में रंग गए थे। इसके बाद भाजपा के टिकट पर विधानसभा नाथद्वारा से चुनाव जीत गए। पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह, कांग्रेस के कद्दावर नेता सीपी जोशी को हरा कर विधानसभा पहुंचे हैं। इन्हीं विश्वराज सिंह मेवाड़ की पत्नी हैं महिमा कुमारी मेवाड़।
महिमा कुमारी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। महिमा का यों तो पश्चिम बंगाल के पंचकोट पूर्व राजघराने से सम्बन्ध है, लेकिन बचपन से ही उनका नाता वाराणसी से ही रहा है। बचपन में वे अपनी माता के साथ वाराणसी में रहीं और उनकी प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में ही हुई है। महिमा के मामा मध्यप्रदेश की सतना सीट से सांसद रह चुके हैं। उनके ममेरे भाई वर्तमान में एमपी की एक सीट से विधायक हैं। उनकी चाची टिहरी-गढ़वाल से सांसद हैं।
Updated on:
04 Jun 2024 12:37 pm
Published on:
04 Jun 2024 12:37 pm
